फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंदिर से चोरी दानपात्र वार्ड पांच के खाली प्लाट से मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
रियासी। कुछ दिन पहले नगर के वार्ड 11 के मोहल्ला मंडिया में स्थित बाबा लाल दयाल मंदिर से चोरी हुआ दानपात्र वीरवार शाम को वार्ड पांच के खाली प्लाट से बरामद हुआ है। पुलिस ने दानपात्र को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार वीरवार शाम को सूचना मिली थी कि दानपात्र खाली प्लाट में पड़ा है। इसके बाद मंदिर प्रबंधक कमेटी की मीरा पंडोह ने मौके पर पहुंच कर दानपात्र की पहचान की। वहीं, प्लाट के सामने स्थित कबाड़ का काम करने वाले व्यक्ति ने बताया कि वीरवार दोपहर को उन के पास दानपात्र बेचने के लिए युवक आया था, जिस के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। एसएचओ सुमित शर्मा ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि बैंक्वेट हाल व चर्च में लगे हुए सीसीटीवी कैमरों को खंगाला जाएगा। चोरी के मामले को जल्द सुलझाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें