फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

J&K: गरीब बच्चों की शिक्षा के लिए खर्च होगा वक्फ बोर्ड को मिले चढ़ावे और दान का पैसा

Sun, 19 Feb 2017 03:47 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला/जम्मू
विज्ञापन
मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती - फोटो : File Photo
विज्ञापन
जियारतों के चढ़ावे और लोगों की ओर से किए दान के पैसों का उपयोग गरीब बच्चों की शिक्षा और जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए होगा। ये बातें मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने जम्मू कश्मीर वक्फ बोर्ड के निदेशकों की बैठक में कही।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि वक्फ बोर्ड को बाबा गुलाम शाह बादशाह विश्वविद्यालय और श्री माता वैष्णो देवी विश्वविद्यालय की तर्ज पर काम करना चाहिए। उन्होंने कहा कि वक्फ बोर्ड को दिए चंदे और चढ़ावे का सदुपयोग होना चाहिए।

यह पैसे पवित्र कार्यों के लिए लोग दान देते हैं। इससे गरीब और जरूरतमंद लोगों की दशा को सुधारने में उपयोग करना चाहिए, जिससे गरीब लोग थोड़ी राहत ले सकें। उन्होंने कहा कि वक्फ बोर्ड अपनी परिसंपत्तियों पर किरायों को बढ़ाने पर गौर करे। उन्होंने महत्वपूर्ण स्थानों पर वक्फ की संपत्तियों को व्यापारिक दृष्टि से उपयोग करने की सलाह भी दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

कश्मीर में भी बनेगा स्किल ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट

महबूबा मुफ्ती - फोटो : FILE PHOTO
इसके अलावा मुख्यमंत्री ने पर्यावरण को लेकर चेताया। उन्होंने वक्फ बोर्ड से जियारतों की साफ-सफाई के वक्त उसके कचरे के दुष्प्रभावों के बारे में चेताया। उन्होंने कहा कि इस कचरे के पानी से आसपास के क्षेत्रों को नुकसान पहुंचता है। इसलिए निचले क्षेत्रों की साफ-सफाई का भी ध्यान रखें।

इस मौके पर वक्फ बोर्ड के अधिकारियों की ओर से बताया गया कि बाग-ए-अशाम में वक्फ की 20 कनाल भूमि पर हाई डेंसिटी पौधे लगाए गए हैं। सांबा की तर्ज पर कश्मीर में भी स्किल ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट बनाया जाएगा।

मीटिंग में वक्फ कर्मियों को जनवरी, 2016 से महंगाई भत्ता देने का फैसला भी लिया गया। इस मौके पर उप चेयरमैन पीर मोहम्मद हुसैन, मुख्य कार्यकारी अधिकारी फ्याज अहमद लोन और अन्य लोग उपस्थित थे। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें