जम्मू। कोरोना वायरस से पैदा हुए हालात के कारण हज यात्रा का कार्यक्रम स्थगित करते हुए मोहल्ला दलपत्तियां की निवासी एलजी के सलाहकार फारूक खान की माता खालिदा बेगम ने उसकी राशि अखिल भारतीय सेवा भारती को दान कर दी। रविवार को उन्होंने पांच लाख रुपये का चेक पदाधिकारियों को सौंपा।
इस दौरान खालिदा बेगम ने कहा कि सेवा भारती संस्था कोरोना वायरस के संक्रमण से जम्मू-कश्मीर में उपजे हालात के बीच लगातार प्रभावित लोगों की सेवा कर रही है। खालिदा ने कहा कि उनका यह एक छोटा सा प्रयास है ताकि जरूरतमंदों तक तुरंत राहत पहुंच सके।