फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीरः फारूक अब्दुल्ला के बहनोई का निधन, लॉकडाउन के चलते उमर ने की घर से प्रार्थना की अपील

Mon, 30 Mar 2020 12:25 AM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
मोहम्मद अली मट्टू - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. फारूक अब्दुल्ला के बहनोई डॉ. मोहम्मद अली मट्टू का निधन हो गया है। इस पर उमर ने ट्वीट कर बताया कि उनका बीमारी के बाद निधन हो गया है। 

विज्ञापन


इसके साथ ही उमर ने देश के हालात और लॉकडाउन की स्थितियों के मद्देनजर लोगों से एक आग्रह किया है। उमर ने लिखा है डॉ. मोहम्मद अली मट्टू का निधन एक संक्षिप्त बीमारी के बाद हो गया। इस कठिन समय में परिवार सभी से अपील करता है कि वे अपने निवास स्थान या कब्रिस्तान में इकट्ठा न होने के सरकार के दिशा-निर्देशों का सम्मान करें। आपके घरों से आपकी प्रार्थनाएं उनकी आत्मा को शांति देंगी। 

आपको बता दें कि कश्मीर में रविवार को कोरोना वायरस से संक्रमित पांच और मरीज पाए गए। इनमें दो श्रीनगर से, दो बड़गाम से और एक मामला बारामुला का है। इन नए मरीजों के साथ ही अब केंद्र शासित प्रदेश में कुल मरीजों की संख्या 38 हो गई है।इससे पहले आज ही जम्मू कश्मीर में कोरोना वायरस के कारण मौत का दूसरा मामला सामने आया।
विज्ञापन


रविवार सुबह कश्मीर के एक अस्पताल में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीज की मौत हो गई। बताया गया कि 62 वर्षीय मृतक उत्तरी कश्मीर के बारामुला जिले के तंगमार्ग इलाके का रहने वाला था।
 
 
एक वरिष्ठ सरकारी अधिकारी ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि मरीज की मृत्यु रविवार सुबह करीब 4:00 बजे हुई। मृतक पहले से ही लिवर की बीमारी से ग्रसित था और शनिवार को ही उसके संक्रमित होने का पता चला था। चिकित्सक ने बताया कि शनिवार को उसे वेंटिलेटर पर रखा गया था।
 

प्रशासन की अपीलः सतर्कता बरतें और घरों में ही रहें


प्रशासन लगातार लोगों से सतर्कता बरतने और घरों में रहने की अपील कर रहा है। लोगों से लगातार अपील की जा रही है कि वे सरकारी दिशा निर्देशों का पालन करें। अति महत्वपूर्ण कार्य होने पर ही घर से निकलें। प्रशासन कोरोना वायरस से निपटने में मुस्तैदी से जुटा हुआ है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें