फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तहसील परिसर में भीड़ नहीं लगाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
सांबा। डोमिसाइल बनाने के लिए सांबा तहसील में भारी भीड़ जुट रही है। इसको देखते हुए बुधवार को तहसीलदार ने भीड़ कम करने के लिए तहसील परिसर का मुख्य गेट बंद करा दिया। उन्होंने कहा कि लोग कोरोना महामारी के खतरे को दरकिनार कर रहे हैं, जिसको देखते हुए तहसीलदार रामपाल ने लोगों से अपील की कि डोमिसाइल बनाने के लिए तहसील परिसर में लोग भीड़ नहीं लगाएं। क्योंकि कोरोना बहुत ही घातक वायरस है। इससे बचने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि डोमिसाइल बनाने के लिए वही लोग आएं जिनको ज्यादा जरूरत है। उन्होंने कहा कि डोमिसाइल बनते रहेंगे। लेकिन डोमिसाइल बनाने वो लोग भी आ रहे हैं जिनको अभी जरूरत नहीं है। उन्होंने कहा कि लोग डोमिसाइल ऑनलाइन भी बना सकते हैं। संवाद
विज्ञापन

--------------
डोमिसाइल कि लिए कार्यालय में भीड़ न जुटाएं
ज्यौड़ियां। कोरोना महामारी से बेखौफ होकर खौड़ के लोग डोमिसाइल प्रमाणपत्र बनाने के लिए तहसील कार्यालय पहुंच रहे हैं। कोरोना अभी खत्म नहीं हुआ है। इसका प्रकोप दिन प्रतिदिन बढ़ रहा है। इससे बचने के लिए सावधानियों बरतनी जरूरी है। सामाजिक दूरियां बनाए रखना जरूरी है।
तहसीलदार सुदेश कुमार ने बताया कि पूरे देश में कोरोना बढ़ रहा है, इसकी रोकथाम के लिए सावधानियों को बरतना और सामाजिक दूरी बनाए रखना जरूरी है। उन्होंने लोगों से अनुरोध किया डोमिसाइल बनाने के लिए कार्यालय में भीड़ नहीं जुटाएं। हम सब को प्रमाणपत्र जारी करेंगे। हमने ऑफलाइन में 1939 डोमिसाइल जारी किए हैं। आफलाइन की अभी चार सौ के करीब फाइल पेंडिंग है जो भी जल्द जारी कर दी जाएगी। आनलाइन भी 400 से अधिक प्रमाणपत्र जारी हुए हैं। पहला डोमिसाइल ललित शर्मा पुत्र रोनक राम निवासी को जारी किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें