फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीणो को श्रमिक कार्ड मुहैया करवाए विभाग

विज्ञापन
सरपंच ग्रामीणों को डोमिसाइल प्रमाणपत्र वितरित करते हुए - फोटो : RSPURA
विज्ञापन
आरएस पुरा। सरपंच सरताज सिंह लाडा ने पंचायत गोंदला के अधीन गांव खारिया में मंगलवार को ग्रामीणों में डोमिसाइल प्रमाणपत्र वितरित किए। सरपंच सरताज सिंह ने कहा कि ग्रामीणों ने श्रमिक कार्ड के लिए लगभग एक वर्ष पूर्व आनलाइन आवेदन किया था। अभी तक ग्रामीणों को कार्ड नहीं मिल पा रहे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि संबंधित विभाग के अधिकारियों से पूछे जाने पर इसे आनलाइन पता करने के लिए कहा जाता है। आनलाइन पता करने पर आवेदन किए लोगों का कोई डाटा नहीं मिल रहा। राशि आनलाइन भुगतान करने के बाद श्रमिक विभाग हर पंचायत में शिविर लगा। इसका समाधान करना चाहिए। इस ओर ध्यान नहीं दिया जा रहा। उन्होंने राज्य सरकार से मांग करते हुए कहा कि जिस प्रकार आयुष्मान योजना के लिए सरकार की ओर से सर्वे कराया गया। उसी प्रकार सर्वे करा उपभोक्ताओं को श्रमिक कार्ड मुहैया कराए जाए। ग्रामीणों के डोमिसाइल प्रमाणपत्र बनवाने के लिए कोई दिक्कत नहीं करनी पड़ती पर श्रमिक कार्ड के लिए ग्रामीण क्षेत्र के लोगो दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इस दौरान पंचायत के पंचों सहित कई ग्रामीण भी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें