फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रीनगर में आदमियों के शव खा रहे हैं कुत्ते

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर के हालात फिलहाल इतने खराब हो चुके हैं कि बाढ़ में मारे गए लोगों के शवों को कुत्ते खा रहे हैं। वहीं बाढ़ के पानी में तैर रहे जानवरों और मनुष्यों के शव सड़ने शुरु हो गए हैं। जिसके चलते शहर में महामारी खतरा उत्पन्न हो गया है।
विज्ञापन


राहतकर्मियों को सोमवार रात को घर के मलबे से दो शव मिले थे। अभी इस मलबे में नौ और लोगों के शव फंसे हुए हैं। फिलहाल इन सभी शवों को निकालने में समय लग सकता है।

हालांकि काफी शवों को आंशिक तौर पर दफना दिया गया है। ये वे लोग हैं जो बहार से यहां या तो घूमने आए थे या फिर मजदूरी करने। प्रशासन ने जवाहर नगर और राज बाग इलाके में भरे पानी को निकालने के लिए 30 पंपिंग सेट लागवाए है। जो 24 घंटे लगातार पानी फेंकने का काम कर रहे हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन

राहतकर्म‌ियों को 13 शव म‌िले

श्रीनगर में राहत काम जुटे राहत कार्म‌ियों को मंगलवार को 13 और शव म‌िले हैं। अब तक इस बाढ़ में  200 से अध‌िक लोगों की मौत हो चुकी है।

राहतकर्म‌ियो के श्रीनगर के जवहार नगर इलाके में मंगलवार को 13 और शव म‌िले। आपको बताते चलें क‌ि बाढ़ की चपेट में सबसे अध‌िक प्रभाव‌‌ित होने वाले इलाकों में जवहार नगर भी शाम‌िल है।

ये सभी शव उन घरों से म‌िले हैं जो बाढ़ की चपेट में ढह गए थे। इन लोगों को बाढ़ ने ‌न‌िकलने का मौका तक नहीं द‌िया था। इसके अलावा गोग्जीबाग़ बैंक के पास दो और शव म‌िले हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें