अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। डोडा के सरकारी डिग्री कॉलेज के छात्र आत्महत्या मामले में उच्च शिक्षा विभाग ने प्रशासनिक कार्रवाई करते हुए शिक्षक को निलंबित कर दिया है। यह कदम जांच लंबित रहने के दौरान उठाया गया है।
आदेश के अनुसार सरकारी डिग्री कॉलेज में वाणिज्य विषय के सहायक प्राध्यापक मंजूर अहमद को तत्काल प्रभाव से निलंबन में रखा गया है। निलंबन अवधि के दौरान उन्हें कॉलेज निदेशक जम्मू-कश्मीर के कार्यालय से संबद्ध किया गया है। यह व्यवस्था अगले आदेश तक लागू रहेगी। आदेश में कहा गया है कि मामले की जांच जारी है, जिसके लिए यह कदम उठाया गया है।