फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Leh: खेलो इंडिया विंटर गेम्स-2026 का रंगारंग भव्य आगाज, उद्घाटन समारोह में क्षेत्र की समृद्ध विरासत जीवंत

Wed, 21 Jan 2026 12:59 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, लेह

सार

लद्दाख के विभिन्न क्षेत्रों से आए कलाकारों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से क्षेत्र की समृद्ध विरासत को जीवंत रूप में प्रस्तुत किया।
विज्ञापन
लेह में शुरू हुए खेलो इंडिया विंटर गेम्स में भाग लेने वाले विभिन्न राज्यों के खिलाड़ी रंगारंग परेड निकालते हुए। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लेह के ऐतिहासिक नवांग दोरजे स्टोबदान (एनडीएस) आइस हॉकी स्टेडियम में मंगलवार को खेलो इंडिया विंटर गेम्स-2026 का भव्य और रंगारंग आगाज हुआ। लद्दाख के उपराज्यपाल कविंद्र गुप्ता ने इस प्रतिष्ठित आयोजन का उद्घाटन किया।

विज्ञापन


शुभारंभ के मौके पर लद्दाख स्काउट्स रेजिमेंटल सेंटर की आर्मी पाइप बैंड ने राष्ट्रगान की प्रस्तुति दी। लद्दाख के विभिन्न क्षेत्रों से आए कलाकारों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से क्षेत्र की समृद्ध विरासत को जीवंत रूप में प्रस्तुत किया। पारंपरिक संगीत और नृत्य से सजे रंगारंग उद्घाटन समारोह के बाद सेना और लद्दाख के जवानों के बीच एक प्रदर्शन आइस हॉकी मैच खेला गया। केंद्रीय खेल मंत्री मनसुख मांडविया ने खेलो इंडिया शीतकालीन खेलों की मेजबानी करने की क्षमता दिखाने के लिए लद्दाख को बधाई दी।

लद्दाख स्काउट्स रेजिमेंटल सेंटर में महिला हॉकी के दो मैचों के साथ पहले दिन की धमाकेदार शुरुआत हुई। ग्रुप बी के एक मुकाबले में पिछले साल की उपविजेता आईटीबीपी ने राजस्थान को 6-0 से हराया, लेकिन ग्रुप ए के एक मैच में लद्दाख की लड़कियों ने तेलंगाना को 19-1 से करारी शिकस्त दी।
विज्ञापन


पुरुष वर्ग में मौजूदा चैंपियन आर्मी ने ग्रुप ए के एक मैच में हिमाचल प्रदेश को 5-1 से करारी शिकस्त दी। आर्मी के पांच खिलाड़ियों ने गोल दागकर टीम के सर्वांगीण प्रदर्शन का परिचय दिया। ग्रुप बी में आईटीबीपी के पुरुष खिलाड़ियों ने भी अपना दबदबा कायम किया। आईटीबीपी ने राजस्थान के खिलाफ 16 गोल दागे। आईटीबीपी के लिए स्टैनजिन मिंगुरे (3) और ताशी टुंडुप (2) ने सबसे ज्यादा गोल दागे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें