फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब शिक्षकों के दस्तावेजों की होगी जांच

Tue, 24 Nov 2015 10:59 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
शिक्षा विभाग ने कामर्स में पीजी करने वाले शिक्षकों के दस्तावेजों की जांच करने के आदेश जारी किए हैं। इसके लिए शिक्षा निदेशक कार्यालय में गठित की गई कमेटी को छह दिन के अंदर शिक्षकों के दस्तावेजों की वेरिफिकेशन के आदेश दिए गए हैं।
विज्ञापन


इसके साथ ही शिक्षकों को छह दिन के अंदर अपने दस्तावेज जमा करवाने को कहा गया है। शिक्षा विभाग में करीब तीन महीने से शिक्षकों के दस्तावेज की जांच की प्रक्रिया चल रही है।

जांच कमेटी बारी बारी से अलग अलग विषय में पीजी करने वाले शिक्षकों के दस्तावेज जमा करके जांच कर रही है। आदेश के अनुसार 505 कामर्स में पीजी करने वाले टीचर और मास्टर ग्रेड के शिक्षकों को अपने डाक्युमेंट कमेटी के पास जमा करने हैं।
विज्ञापन


इन शिक्षकों को सप्ताह के अंदर अपनी सर्विस बुक, क्वालिफिकेशन सर्टिफिकेट, कैटेगरी सर्टिफिकेट की फोटो कापी जमा करवानी है। कमेटी पता लगाएगी कि शिक्षकों ने जिस संस्थान से पीजी की है क्या वह मान्य है कि नहीं।

वहीं इसको लेकर शिक्षकों में काफी रोष हैं। शिक्षकों का कहना है कि शिक्षा विभाग की तरफ से इसकी जानकारी उन तक नहीं पहुंचाई जा रही है। केवल वेबसाइट पर जानकारी डाली जाती है। जबकि ज्यादातर शिक्षक उन स्थानों पर नियुक्त है, जहां इंटरनेट की सुविधा नहीं है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें