फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

JK: डाक्टरों ने रेप पीड़िता का मेडिकल करने से मना किया

विज्ञापन
विज्ञापन
दुष्कर्म पीड़िता युवती की मेडिकल जांच में अस्पताल प्रशासन द्वारा आनाकानी करने पर परेशान पीड़िता के परिवार के सदस्यों ने वीरवार देर रात को जिला अस्पताल के बाहर अस्पताल प्रशासन के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


पीड़िता के परिवार ने बताया कि अस्पताल प्रशासन मामले को दबाने के लिए मेडिकल जांच नहीं कर रहा है। इसलिए उनको चिनैनी अस्पताल से जिला अस्पताल भेजा गया है। प्रदर्शन के बाद हालात बिगड़ता देख डाक्टरों ने युवती का मेडिकल किया।
 
वीरवार को चिनैनी में युवती से दुष्कर्म का मामला सामने आया था। युवती ने पुलिस को बताया था कि चार जुलाई को उसके साथ तालिब हुसैन ने दुष्कर्म किया था। वह हर रोज तालीम के लिए मौलवी के पास जाती थी।
विज्ञापन

मौलवी के बेटे ने क‌िया रेप

मौलवी का बेटा तालिब पहले तो उसके साथ छेड़खानी करता था, लेकिन चार जुलाई को उसने हद पार कर दी और उसके साथ दुष्कर्म किया। दुष्कर्म के बाद उसकी मां व भाईयों को जान से मारने की धमकी देकर चुप रहने को कहा।

दुष्कर्म के बाद भी उसने छेड़खानी जारी रखी। 16 जुलाई को उससे सब सहन नहीं हुआ और अपनी मां को आप बीती सुनाई। मां तुरंत उसको साथ लेकर पुलिस स्टेशन पहुंची और मामला दर्ज करवाया।

वहीं वीरवार को पुलिस ने मेडिकल जांच के लिए युवती को चिनैनी अस्पताल में भेजा, लेकिन अस्पताल प्रशासन ने मेडिकल जांच करने के बजाए स्टाफ की कमी का बहाना बनाकर जिला अस्पताल भेज दिया।
विज्ञापन

मौलवी के बेटे को बचाना चाहता है अस्पताल

शाम करीब साढ़े सात बजे परिवार के सदस्य जिला अस्प्ताल पहुंचे तो अस्पताल प्रशासन भी मेडिकल जांच के लिए आनाकानी करने लगा। करीब दस बजे तक जब डाक्टरों ने युवती का मेडिकल नहीं किया तो जियाकत अली के नेतृत्व में परिवार के सदस्यों ने अस्पताल प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन शुरू कर दिया।

प्रदर्शन के दौरान परिवार के सदस्यों ने आरोप लगाया कि मौलवी अपने बेटे को बचाने के लिए अस्पताल प्रशासन के साथ मिल कर मामले को रफा दफा करने का प्रयास कर रहा है।

इसलिए मेडिकल जांच न करने के लिए यह सब किया जा रहा है। परिवार ने बताया कि बार बार डाक्टरों से मेडिकल करने की अपील कर रहे हैं, लेकिन डाक्टर उनकी बात को सुनकर भी अनदेखा कर रहे हैं। प्रदर्शन के बाद हालात बिगड़ता देख तुरंत डाक्टरों ने युवती का मेडिकल किया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें