सिक्योरिटी को लेकर शनिवार रात प्रदर्शन करने वाले डाक्टरों ने आधी रात को फिर से प्रदर्शन किया। डाक्टरों ने रात को दो बजे डाक्टर हॉस्टल में दो लोगों के दिखने के बाद हंगामा शुरू कर दिया।
इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। सुबह साढ़े तीन बजे तक पुलिस को हॉस्टल में पहरा देना पड़ा। इसके बाद जाकर मामला शांत हुआ। दरअसल, रेशमघर कालोनी के पास बनाए गए डाक्टर हॉस्टल में शुक्रवार की रात को एक मजदूर हॉस्टल की छत पर लोहे के हुक से लटका हुआ मिला।
इसके बाद शनिवार को डाक्टरों ने प्रदर्शन किया कि उनको हॉस्टल में सिक्योरिटी दी जाए। काफी देर तक डाक्टरों ने इसे लेकर हंगामा किया। किसी तरह से पुलिस ने डाक्टरों को शांत किया, लेकिन रात को दो बजे फिर से डाक्टरों ने प्रदर्शन किया और कहा कि उनको हॉस्टल में कोई दिखा है।
वहीं अस्पताल में फंदे से झूलते मिले मजदूर की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस ने मृतक का चित्र लेकर कई मजदूर कालोनियों में पुलिस कर्मियों को भेजा है, ताकि पहचान की जा सके।