फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आधी रात को डॉक्टरों ने देखा भूत, किया हंगामा

Sun, 03 Apr 2016 08:01 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
विज्ञापन
भूत
विज्ञापन
सिक्योरिटी को लेकर शनिवार रात प्रदर्शन करने वाले डाक्टरों ने आधी रात को फिर से प्रदर्शन किया। डाक्टरों ने रात को दो बजे डाक्टर हॉस्टल में दो लोगों के दिखने के बाद हंगामा शुरू कर दिया।
विज्ञापन


इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। सुबह साढ़े तीन बजे तक पुलिस को हॉस्टल में पहरा देना पड़ा। इसके बाद जाकर मामला शांत हुआ। दरअसल, रेशमघर कालोनी के पास बनाए गए डाक्टर हॉस्टल में शुक्रवार की रात को एक मजदूर हॉस्टल की छत पर लोहे के हुक से लटका हुआ मिला।

इसके बाद शनिवार को डाक्टरों ने प्रदर्शन किया कि उनको हॉस्टल में सिक्योरिटी दी जाए। काफी देर तक डाक्टरों ने इसे लेकर हंगामा किया। किसी तरह से पुलिस ने डाक्टरों को शांत किया, लेकिन रात को दो बजे फिर से डाक्टरों ने प्रदर्शन किया और कहा कि उनको हॉस्टल में कोई दिखा है।
विज्ञापन


वहीं अस्पताल में फंदे से झूलते मिले मजदूर की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस ने मृतक का चित्र लेकर कई मजदूर कालोनियों में पुलिस कर्मियों को भेजा है, ताकि पहचान की जा सके। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें