श्रीनगर शहर के श्री महाराजा हरि सिंह (एसएमएचएस) अस्पताल में एक महिला डॉक्टर के साथ दुर्व्यवहार की घटना के एक दिन बाद ही शनिवार रात सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में तीमारदारों के हमले में दो डॉक्टर घायल हो गए। घटना से अस्पताल में अफरातफरी मच गई।
विज्ञापन
बताते हैं कि शनिवार रात कुछ लोग अस्पताल पहुंचे। इस दौरान उनका अस्पताल में विवाद हो गया। उन्होंने वहां मौजूद डॉक्टरों पर हमला कर दिया। बीच-बचाव करने पहुंचे सुरक्षा गार्डों की भी पिटाई की। घटना से डॉक्टरों और मेडिकल स्टाफ में आक्रोश है।