फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: एसोसिएटेड अस्पतालों में दूर होगी डॉक्टरों की कमी, 49 संकाय सदस्य नियुक्त

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। जीएमसी और एसोसिएटेड अस्पतालों में अकादमिक व्यवस्था पर 49 संकाय सदस्यों की नियुक्ति की गई है। एसओ 364 के तहत की गई इस व्यवस्था में संकाय सदस्यों की अधिकतम छह साल तक सेवाएं ली जाएंगी। यह नियुक्तियां अस्थायी तौर पर होंगी और उम्मीदवार को आदेश के 21 दिन के भीतर अपने पद को ग्रहण करना होगा। इन डाक्टरों का वेतन संतोषजनक प्रदर्शन के आधार पर जारी किया जाएगा। संकाय सदस्यों की नियुक्ति से डाक्टरों की कमी दूर होगी। इसमें लेक्चरर, सहायक प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर, प्रोफेसर नियुक्त किए गए हैं।
विज्ञापन

स्वास्थ्य व चिकित्सा शिक्षा विभाग के सचिव भूपेंद्र कुमार की ओर से जारी आदेश में चेस्ट डिजीज में डा. नीरज मुमवालिया को लेक्चरर, बाल विभाग में डा. रजनीश कुमार को सहायक प्रोफेसर, डा. रमन शर्मा, डा. सुरजीत कुमार, डा. राजेंद्र सिंह को लेक्चरर नियुक्त किया गया। इसी तरह माइक्रोबायोलाजी विभाग में डाय पायल दत्ता को सहायक प्रोफेसर और डा. आशिया इशरत को सहायक प्रोफेसर, डॉ. प्रियंका शर्मा को लेक्चरर नियुक्त किया गया है। नेत्र विभाग में डॉ. भवानी रैना को एसोसिएट प्रोफेसर, फिजियोलाजी विभाग डॉ. मोहिता सिंह को लेक्चरर, इंडोक्रिनोलाजी विभाग में डा. अतुल शर्मा को लेक्चरर, मेडिकल अनकोलाजी में डॉ. राजीव गुप्ता को प्रोफेसर, डॉ. सन्नी जंडियाल को सहायक प्रोफेसर, मेडिसिन में डॉ. विशाली कोतवाल को प्रोफेसर, डॉ. अनिल कुमार, डा. पंकज शर्मा, डॉ. मोहित शर्मा को लेक्चरर, फार्माकोलाजी विभाग में डॉ. सुरिभ महाजन, डॉ. रेखा रानी को लेक्चरर, ब्लड बैंक में डा. मिताली शर्मा को लेक्चरर, बायोकेमिस्ट्री में डॉ. रुहि महाजन को लेक्चरर, पीएसएम में डॉ. अरुणा वर्मा और डा. रिचा महाजन को सहायक प्रोफेसर, डॉ. अनुज कपूर को एपिडेमियोलाजिस्ट, डॉ. कामना सिंह को हेल्थ एजूकेटर एवं लेक्चरर नियुक्त किया गया।
स्त्री विभाग में डॉ. बावा राम भगत, डॉ. अदिति सैनी और डॉ. आकृति मन्हास को सहायक प्रोफेसर, डा. दीपिका शर्मा को लेक्चरर नियुक्त किया गया है। आरथोपेडिक्स में डॉ. राहुल महाजन, डॉ. शफीक हकला और डॉ. सुमित पाल सिंह को लेक्चरर, यूरोलाजी में डॉ. मुजेन इकबाल को सहायक प्रोफेसर, पैथोलाजी में डा. सुबे सिंह, डॉ. अनु गुप्ता, डॉ. रुपाली जंडियाल को सहायक प्रोफेसर, डॉ. स्वाति अरोड़ा व डॉ. भवनीत कौर को लेक्चरर, डर्मेटोलाजी विभाग में डॉ. गुंजन गुप्ता को लेक्चरर, न्यूरो सर्जरी एनेस्थीसिया में डॉ. राजदीप कौर को सहायक प्रोफेसर, यूरोलाजी एनेस्थीसिया में डा. स्मृति गुलाटी को प्रोफेसर, डॉ. अमित मन्हास को एसोसिएट प्रोफेसर, डॉ. नेहा शर्मा को सहायक प्रोफेसर, डॉ. हीना सैनी को लेक्चरर, बाल सर्जनी एनेस्थीसिया में डॉ. इशा गुप्ता को सहायक प्रोफेसर, डा. प्रिया मट्टू को लेक्चरर, कार्डियो थैरासिक एनेस्थीसिया में डॉ. रसमीत कौर को एसोसिएट प्रोफेसर, डॉ. विकास गुप्ता को सहायक प्रोफेसर और डॉ. अंशु को लेक्चरर नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें