केंद्रीय गृह मंत्रालय में सलाहकार के विजय कुमार ने उच्च स्तरीय बैठक में प्रदेश की कानून व्यवस्था और आतंकवाद विरोधी अभियानों की समीक्षा की। इस दौरान अधिकारियों ने पूरे राज्य के हालात के बारे में जानकारी दी।
सूत्रों ने बताया कि बैठक में घाटी के साथ साथ चिनाब वैली में आतंकवाद को दोबारा जिंदा न होने देने पर गंभीरता पूर्वक विचार किया गया। यह तय किया गया कि किसी भी सूरत में शांत इलाकों में दोबारा आतंकवाद को जिंदा नहीं होने दिया जाए। इसके लिए खुफिया तंत्र को भी सक्रिय रहने को कहा गया।
इसके साथ ही सभी सुरक्षा एजेंसियों से बेहतर तालमेल बिठाकर आतंकवाद को जड़ से उखाड़ फेंकने को कहा गया। बैठक में घाटी में पांच अगस्त के बाद उत्पन्न हालात तथा राजनीतिक बंदियों की रिहाई पर भी विचार किया गया।