चैंबर ऑफ ट्रेडर्स फेडरेशन के प्रधान नीरज आनंद ने कहा कि जम्मू-कश्मीर के पुनर्गठन के बाद उपजे हालात में ट्रेड को जो नुकसान हुआ है उनकी भरपाई पर काम किया जाए। आगामी 31 मार्च 2020 तक बैंक ऋणों पर ब्याज माफ किया जाए। एनपीए हो रहे बैंक खातों पर हितधारकों को राहत दी जाए।
जम्मू-कश्मीर में नए निवेश के लिए प्रयास किए जाएं। रिंग रोड के आसपास ट्रेडिंग हब के अलावा कोल्ड चैन स्टोर आदि को स्थापित किया जाए। नई मार्केट और वेयर हाउस स्थापित किए जाएं। जम्मू-श्रीनगर हाईवे को सुचारु और दुरुस्त बनाया जाए। जम्मू में अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट शुरू किया जाए। जम्मू में पर्यटकों को कुछ दिन रोकने के लिए उचित कदम उठाए जाएं।