केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने दो साल से कम उम्र के बच्चों को खांसी-सर्दी की दवाएं डॉक्टर की सलाह के बिना न देने की चेतावनी जारी की है, क्योंकि इनसे साइड इफेक्ट हो सकते हैं। विशेषज्ञों का सुझाव है कि छोटे बच्चों के इलाज में घरेलू नुस्खों और सावधानीपूर्वक देखभाल को प्राथमिकता दी जाए।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
अगर आप अपने दो साल के लाडले के लिए बाजार से खांसी या सर्दी की दवा लेने जा रहे हैं तो इससे बचिए। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने दो साल से कम उम्र के बच्चों को खांसी या सर्दी की दवाइयां न देने के लिए एडवाइजरी जारी की है।
विज्ञापन
इन दवाओं में कई तरह के ड्रग्स होते हैं जो छोटे बच्चों को साइड इफेक्ट कर सकते हैं। इसलिए सीधे बाजार से दवा लेने के बजाय बाल रोग विशेषज्ञ के परामर्श के बाद ही दो साल तक के बच्चे के लिए दवाई लेनी चाहिए। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि आमतौर पर पांच साल से कम उम्र के बच्चों के लिए खांसी या सर्दी की दवाइयों की सिफारिश नहीं की
जाती है। इससे अधिक उम्र के बच्चों के लिए किसी भी उपयोग से पहले सावधानीपूर्वक नैदानिक मूल्यांकन, कड़ी निगरानी और उचित खुराक का सख्ती से पालन किया जाना चाहिए। कई दवाओं के संयोजन से बचा जाना चाहिए।
विज्ञापन
घरेलू नुस्खे अपनाने की सिफारिश की जाती है, डाॅ. संजीव
शहर के प्रमुख जच्चा-बच्चा अस्पताल एसएमजीएस के बाल रोग विभाग के एचओडी डाॅ. संजीव डिंगरा का कहना है कि हम दो साल से कम उम्र के बच्चों को खांसी या सर्दी की दवाएं देने की सिफारिश नहीं करते हैं। इन दवाओं में कई तरह के ड्रग्स होते हैं जो छोटे बच्चों को नुकसान पहुंचा सकते हैं।
इन बच्चों को साधारण एंटी एलर्जी दवा दी जाती है लेकिन वह भी अधिक बीमार होने वाले बच्चों के मामलों में। ऐसे बच्चों को खांसी या सर्दी से बचाव के लिए घरेलू नुस्खे अपनाने की सिफारिश की जाती है। मसलन उन्हें गुनगुना पानी पिलाना, गले को ठीक करने के लिए घरेलू उपाय आदि। खांसी और सर्दी की दवा अमूमन छह साल से अधिक उम्र के बच्चे को दी जाती है।