फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब पीकर वाहन चलाया तो खैर नहीं

Sun, 27 Dec 2015 02:26 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
नए साल पर शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। वाहन चालकों के लाइसेंस जब्त कर तीन महीने के लिए लाइसेंस सस्पेंड कर दिया जाएगा। इसे लेकर यातायात पुलिस ने विशेष जांच दस्तों का गठन किया है, जिन्हें हाईवे और होटल रेस्तरां, पब, क्लब एवं भीड़भाड़ वाले इलाकों में तैनात किया गया है।
विज्ञापन


आईजीपी ट्रैफिक विप्लव कुमार ने इसकी जानकारी दी है। इन दस्तों के ब्रीथ एनालाइजर (सांस चेक करने वाला यंत्र) भी होगा, ताकि शराब पीने वालों को पकड़ा जाए।

आईजी का कहना है कि राज्य में बेहतर यातायात प्रबंधों को लेकर ऐसा किया जा रहा है। नए साल पर कई युवा शराब पीकर तेज रफ्तार में वाहन चलाते हैं, जो हादसों की एक बड़ी वजह है।
विज्ञापन


यदि कोई शराब पीकर वाहन चलाता हुआ पकड़ा गया तो उसका लाइसेंस तीन महीने के लाइसेंस सस्पेंड होगा। शराब के अलावा भी कोई नशा करके वाहन चलाने वाले पर ऐसे ही कार्रवाई होगी।

जानकारी के अनुसार पुलिस ने सीमांत इलाकों में गश्त के लिए थानों और पुलिस चौकियों को अतिरिक्त नफरी दी है। नव वर्ष तक यह नफरी इलाकों में गश्त करेगी।

नए साल पर बार्डर पर खास नजर रखने के उद्देश्य से ऐसा किया जा रहा है। आरएस पुरा, कठुआ, कानाचक्क, अखनूर, सांबा, अरनिया आदि इलाकों में पुलिस को रात की गश्त बढ़ाने के लिए भी बोला गया है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें