फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तो क्या, इस बार दीवाली पर नहीं खरीद पाएंगे पटाखे?

Tue, 14 Oct 2014 11:33 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
दीपावली पर पटाखों के स्टॉल लगाने को लेकर आवेदकों को अनुमति मिलने का इंतजार है। वहीं पुलिस के पास भेजी गई वेरिफिकेशन रिपोर्ट अभी आनी बाकी है। दूसरी ओर आवेदक अनुमति मिलने के लिए जोड़तोड़ में जुटे हैं। जबकि दीवाली में कुछ दिन ही बाकी रह गए हैं।
विज्ञापन


पटाखों की बिक्री के लिए परेड, गांधीनगर के अलावा नरवाल, त्रिकुटानगर और पलौड़ा में स्टॉल लगाए जाएंगे। इसके लिए डीसी आफिस में आवेदकों की संख्या चार सौ के करीब पहुंच गई है। जानकारी के अनुसार परेड में तीस और गांधीनगर में पचास स्टाल लगाना अभी तक तय है।

हालांकि जो स्थान सुनिश्चित किया गया है, वहां फिलहाल कोई हलचल नहीं है। स्टॉल लगाने के लिए आवेदन करने वाले वेरिफिकेशन रिपोर्ट आने का इंतजार कर रहे हैं। वहीं, बताया जा रहा कि पुलिस की ओर से रिपोर्ट आने में अभी कुछ समय और लग सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें