फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: प्रत्येक जिले में 24 घंटे आपातकालीन संचालन केंद्र स्थापित करें

विज्ञापन
मंडलायुक्त ने बुधवार को जिला उपायुक्तों के साथ बैठक कर संभाग में बाढ़ प्रबंधन उपायों और तैयारिय
विज्ञापन
जम्मू। मंडलायुक्त रमेश कुमार ने खराब मौसम से प्रभावित आवश्यक सेवाओं की शीघ्र बहाली के निर्देश दिए हैं। संबंधित जिला उपायुक्तों को क्षतिग्रस्त सड़कों, बाधित जलापूर्ति और ठप बिजली को बहाल करने के लिए कहा। आपातकालीन प्रतिक्रिया प्रणाली बढ़ाने के लिए प्रत्येक जिले में चौबीस घंटे बहु विभागीय नियंत्रण कक्ष और आपातकालीन संचालन केंद्र (ईओसी) स्थापित करने की हिदायत दी।
विज्ञापन

बुधवार को जिला उपायुक्तों की बैठक में बाढ़ प्रबंधन उपाय और तैयारियों की समीक्षा करते हुए हेल्पलाइन नंबरों को अधिसूचित और प्रचारित करने का निर्देश भी दिया। पहाड़ी जिलों में भूस्खलन की आशंका को देखते हुए मंडलायुक्त ने सीमा सड़क संगठन (बीआरओ), लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी), राष्ट्रीय राजमार्ग और बुनियादी ढांचा विकास निगम लिमिटेड, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना विभाग से चर्चा की। जोर दिया कि आवश्यकता पड़ने पर सड़क कार्यों के लिए श्रम और मशीनरी को स्टैंडबॉय रखा जाए। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें