फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला विकास परिषद ने की कोरोना पर चर्चा

विज्ञापन
विज्ञापन
अखनूर। जिला विकास परिषद के सदस्य सुरेश शर्मा ने वीरवार को विभिन्न विभागों के अधिकारियों, सरपंचों और पंचों के साथ बैठक कर कोरोना महामारी को लेकर चर्चा की। अखनूर विधानसभा के ब्लॉक हेड क्वार्टर मैरा मेंदरिया में हुई इस बैठक में सुरेश शर्मा ने सभी पंचों और सरपंचों से उनके गांव के हालात के बारे में जाना।
विज्ञापन

सुरेश शर्मा ने अपील करते हुए कहा कि इस महामारी से लड़ने के लिए सबको आगे आकर अपनी जिम्मेदारी समझनी होगी। जिस तरह प्रधानमंत्री मोदी बार-बार अपील कर रहे हैं कि इस महामारी से बचने के लिए मास्क पहनना और दूरी बनाकर रखना बहुत जरूरी है। सुरेश शर्मा ने बताया कि ब्लॉक मैरा मैंदरिया के लगभग सभी गांवों में टेस्टिंग चल रही है। वैक्सीनेशन भी बड़े पैमाने पर किया जा रहा है।
क्षेत्र के सरपंचों ने सुरेश शर्मा को बताया कि कई गांवों में टेस्टिंग कैंप लगाने की आवश्यकता है। प्रशासन को निर्देश देते हुए सुरेश शर्मा ने कहा कि जिन-जिन गांव में टेस्टिंग की जरूरत है, वहां पर बी कैंप लगाया जाएं। 24 घंटे सेवा में तत्पर रहने का वादा करते हुए उन्होंने कहा कि कोई भी गरीब भूखा न रहे। अगर किसी को अनाज की जरूरत है तो तुरंत संपर्क करे। हर समस्या का समाधान किया जाएगा!
विज्ञापन

इस बैठक में मुख्य रूप से भाजपा मंडल प्रधान डॉ रामलाल, मंडल महामंत्री मास्टर चंचल सिंह, सरपंच तरलोचन दत्त, सरपंच बडूई रशपाल शर्मा, सरपंच बलगाडा दीपा राजपूत, सरपंच नरडी निशा मल्होत्रा, नायब सरपंच उतम सिंह और सेक्टर अफसर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें