फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क के उद्घाटन के लिए आपस में भिड़े दो मंत्री

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना (पीएमजीएसवाई) के तहत तैयार हुई दो सड़कों के उद्घाटन पर दो मंत्रियों के बीच रिश्ते तल्ख हो गए। यह तल्खी उद्घाटन समारोह के दौरान भी दिखी।
विज्ञापन


सुनाड़ी से सनियोट की साढ़े तीन किलोमीटर सड़क का उद्घाटन स्वास्थ्य मंत्री लाल सिंह ने किया। दूसरी ओर सप्लाई मोड़ से मगयोट की चार किलोमीटर सड़क का उद्घाटन वित्त राज्यमंत्री पवन गुप्ता ने किया।

पवन गुप्ता द्वारा आपत्ति जताए जाने के बाद जिला प्रशासन ने स्वास्थ्य मंत्री को प्रोटोकाल बताया। हालांकि दोनों सड़कों के उद्घाटन प्लेट में लाल सिंह और पवन गुप्ता दोनों का नाम है। पर दोनों मंत्री अलग-अलग उद्घाटन किए।
विज्ञापन


इस मामले पर जिब आश्रम में वित्त राज्यमंत्री ने पीएमजीएसवाई के एक्सईएन और जिला प्रशासन के अधिकारियों को जमकर खरीखोटी भी सुनाई और प्रोटोकाल समझाया। जनता के सामने ही अशोभ्ानीय ढंग से हंगामा हुआ।
Trending Videos
विज्ञापन

वित्त राज्यमंत्री पवन गुप्ता ने आपत्तियां दर्ज कराई

बहरहाल, दोनों मंत्रियों के बीच उद्घाटन के लिए उपजे विवाद में प्रशासनिक अधिकारी पीसते रहे। उद्घाटन समारोह के दौरान डीसी डॉ. शाहिद इकबाल भी मौजूद थे। सूत्रों के अनुसार उधमपुर के विधायक एवं वित्त राज्यमंत्री पवन गुप्ता ने उद्घाटन के मुद्दे अपनी आपत्ति भी जताई।

दो दिन से अंदरखाने उपजे विवाद का हालांकि केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह के हस्तक्षेप के बाद सुलझाया गया। संबंधित विभाग ने लाल सिंह द्वारा उद्घाटन और पवन गुप्ता की मौजूदगी की प्लेट बनाई। इससे साफ हो गया था कि उद्घाटन स्वास्थ्य मंत्री चौ. लाल सिंह को करना है।

इस पर वित्त राज्यमंत्री पवन गुप्ता ने आपत्तियां दर्ज कराई। दो दिन से चल रहे विवाद पर चर्चाओं का बाजार गर्म है। चौ. लाल सिंह ने भी मामला तूल पकड़ता हुआ देखकर पवन गुप्ता से बात भी की थी, लेकिन समारोह के दौरान तनातनी सामने आ ही गई।

प्रशासन को प्रोटोकाल समझाना पड़ा। इस घटना की राजनीतिक गलियारे में ही नहीं, पूरे शहर में किरकिरी हो रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें