फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवादों में IIM साइट, सीएम को लिखा पत्र

Sun, 05 Oct 2014 11:50 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल में आईआईएम की साइट पर विवाद खड़ा हो गया है। स्थानीय लोगों ने हिमाचल सरकार की ओर से इस चयनित स्थल का विरोध किया है। एक पत्र मुख्यमंत्री दफ्तर को भी भेजा है। केंद्रीय मानव संसाधन मंत्रालय के समक्ष भी यह मामला उठाया गया है। लोगों का कहना है कि बाता नदी के किनारे यह जगह आपदा की आशंका से खतरनाक है।
विज्ञापन


इस संबंध में सिरमौर एक्शन प्लान फॉर आईआईएम केदारपुर पांवटा साहिब नामक एक संस्था ने मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह को 26 सितंबर को पत्र भेजा। भारत सरकार के मानव संसाधन मंत्रालय के सचिव उच्च शिक्षा अशोक ठाकुर और मंत्रालय की साइट सेलेक्शन कमेटी के चेयरमैन को इसकी प्रति भेजी है।

संस्था के संयोजक आरएम रमौल ने कहा कि जिला प्रशासन ने बाता नदी के तट पर कटासनी देवी के मंदिर के उलट गांव कोलर में जो जगह देखी है वह साइट सेलेक्शन कमेटी को मंजूर नहीं हो सकती है। उन्होंने आशंका जताई कि भारी मानसून की स्थिति में इस पर बाढ़ जैसी गंभीर स्थिति पैदा हो सकती है।
विज्ञापन


हाल ही में जम्मू-कश्मीर में आई बाढ़ और पिछले साल का केदारनाथ हादसा ऐसी जगहों पर किसी भी तरह के निर्माण कार्यों से पहले ही सचेत करता है। संस्था ने कहा कि इससे अच्छी तो धौलाकुआं में कृषि अनुसंधान केंद्र के पास मौजूद खाली जगह हो सकती है।
विज्ञापन


केंद्रीय टीम करेगी चयन
अभी जगह फाइनल नहीं है। केंद्रीय टीम ने आकर जगह का चयन करना है।
- वीसी फारका, अतिरिक्त मुख्य सचिव मुख्यमंत्री
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें