नेशनल कांफ्रेंस के प्रांतीय प्रधान देवेंद्र राणा ने राज्यपाल से पीडीपी-भाजपा सरकार को बर्खास्त करने की मांग की है। सरकार को हर मोर्च पर विफल बताते हुए राणा ने कहा कि राज्य में सरकार से लोगों को कोई उम्मीद तब हो, जब सरकार हो। पीडीपी और भाजपा दोनों सत्ता की भूख में फंस कर काम कर रही हैं।
पत्रकार वार्ता में राणा ने पूछे गए सवालों के जवाब में यह सब कहा है। राणा ने कहा कि कश्मीर में एम्स खुलने का पार्टी स्वागत करती है, लेकिन जम्मू और लद्दाख तीनों खित्तों में एम्स खुलना चाहिए। भाजपा को संभाग में इतनी सीटें मिलने के बाद भी पार्टी के विधायक केंद्र से जम्मू के लिए एम्स नहीं ला पाए।
एनसी की सरकार का हवाला देते हुए उन्होंने कहा कि उनकी सरकार राज्य में दो केंद्रीय विश्वविद्यालय लाई। इससे पहले पीडीपी की वरिष्ठ नेता दीपेंद्र कौर अपने बेटे और कई समर्थकों के साथ एनसी में शामिल हो र्गईं। पूर्व एमएलसी कौर पहले भी नेकां में ही थीं। कौर ने कहा कि पीडीपी की जम्मू विरोधी नीतियों से खफा होकर वह पार्टी को छोड़ने को मजबूर हो गई हैं।