फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: कटड़ा हाफ मैराथन के आयोजन पर की चर्चा

विज्ञापन
श्राइन बोर्ड के सीईओ अंशुल गर्ग को पुष्पगुच्छ भेंट करते तुषार महाजन स्रोत - स्वयं
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जम्मू। जम्मू-कश्मीर चैंबर ऑफ ट्रेडर्स फेडरेशन के उपाध्यक्ष तुषार महाजन ने बुधवार को माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड के सीईओ अंशुल गर्ग से मुलाकात की। इस दौरान दोनों के बीच श्री माता वैष्णो देवी (एसएमवी) कटड़ा हाफ मैराथन के आयोजन पर चर्चा की। बता दें कि यह हाफ मैराथन का चौथा संस्करण है।
विज्ञापन

मुलाकात के दौरान तुषार महाजन ने कहा कि आयोजन की जानकारी पूरे देश के लोगों को है। मैराथन से लोग अपनी सेहत के प्रति भी जागरुक होंगे और क्षेत्र में पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा। बताया कि मैराथन में 3,500 से ज्यादा लोगों के शामिल होने की उम्मीद है। इनमें से करीब 1,000 से ज्यादा लोग मैराथन में हिस्सा लेंगे। उन्होंने इस बात भी जोर दिया कि श्राइन बोर्ड के सहयोग से आयोजन सफलता की ऊंचाइयों को छूएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें