फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: जम्मू-कश्मीर में फिल्म निर्माण की संभावनाएं तलाशेगी गोवा की टीम

विज्ञापन
विज्ञापन
- डीआईपीआर के संयुक्त निदेशक दीपक दुबे से की मुलाकात, शूटिंग स्थलों और अनुमतियों पर चर्चा
विज्ञापन

- स्थानीय कलाकारों और तकनीशियनों को मिलेगा अवसर, ऑडिशन व कास्टिंग प्रक्रिया शुरू
संवाद न्यूज एजेंसी
जम्मू। जम्मू-कश्मीर की प्राकृतिक सुंदरता और सांस्कृतिक विरासत को बड़े पर्दे पर दिखाने के उद्देश्य से गोवा की फिल्म निर्माण टीम यहां संभावनाएं तलाश रही है। आगामी हिंदी फीचर फिल्म एमजीटूके–मिशन गोवा 2 कश्मीर (कश्मीर गन्स एंड गोल्ड) की टीम ने सोमवार को सूचना एवं जनसंपर्क विभाग (डीआईपीआर), जम्मू के संयुक्त निदेशक दीपक दुबे से मुलाकात कर फिल्म निर्माण से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की।
बैठक में फिल्म की शूटिंग के लिए उपयुक्त स्थलों, आवश्यक अनुमतियों, स्थानीय कलाकारों की कास्टिंग और प्रचार से जुड़े विषयों पर विचार-विमर्श किया गया। दीपक दुबे ने निर्धारित नियमों के तहत विभाग की ओर से आवश्यक सहयोग उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

फिल्म की टीम स्थानीय कलाकारों और तकनीशियनों को अवसर देने के लिए ऑडिशन और कास्टिंग प्रक्रिया भी शुरू कर चुकी है। इससे क्षेत्र की प्रतिभाओं को फिल्म उद्योग से जुड़ने और अपनी कला प्रदर्शित करने का अवसर मिल सकता है।
विज्ञापन

फिल्म के माध्यम से गोवा और जम्मू-कश्मीर को सिनेमा के जरिए जोड़ने तथा यहां की संस्कृति और प्राकृतिक सौंदर्य को व्यापक दर्शकों तक पहुंचाने की योजना है। बैठक में गोवा के निर्माता एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री विनोद पालेकर, निर्माता दिलीप गावड़े, लेखक-निर्देशक राजेश राजा और संगीतकार गुरु देव दिलदार मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें