फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: शिक्षकों और शिक्षक प्रशिक्षकों की भूमिका में बदलाव पर की चर्चा

विज्ञापन
थर्सडे माइंड मीट कार्यक्रम में भाग लेने वाले विद्यार्थी
विज्ञापन
जम्मू। केंद्रीय विश्वविद्यालय जम्मू के शैक्षिक अध्ययन विभाग ने थर्सडे माइंड मीट के तहत एनईपी-2020 के आलोक में शिक्षकों और शिक्षक प्रशिक्षकों की भूमिका में बदलाव विषय पर एक पेनल चर्चा करवाई।
विज्ञापन

कार्यक्रम का आयोजन पंडित मालवीय शिक्षा भवन में विवि के कुलपति प्रोफेसर संजीव जैन के मार्गदर्शन में हुआ। मुख्य पेनलिस्ट में एमसी खाला कॉलेज के प्रिंसिपल प्रोफेसर मधु सिंह, केंद्रीय विवि के अंग्रेजी विभाग की प्रमुख और थर्सडे माइंड मीट की संयोजक प्रोफेसर वंदना शर्मा शामिल थीं। प्रोफेसर वंदना शर्मा ने एनईपी द्वारा निर्धारित विभिन्न दृष्टिकोणों के बारे में बात की। शिक्षा की वर्तमान प्रणाली पर प्रकाश डाला जो बहु-विषयक दृष्टिकोण से ट्रांस-डिसिप्लिनरी दृष्टिकोण की बात करती है। वहीं प्रोफेसर मधु सिंह ने सक्षम शिक्षक तैयार करने के लिए आवश्यक कौशल और ज्ञान वाले शिक्षकों की एक टीम बनाने की बात कही। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें