फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रशीद और डार में हुई गरमागर्मी, हाथापाई तक पहुंची नौबत

Wed, 29 Jun 2016 11:40 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/श्रीनगर
विज्ञापन
Engineer Rashid - फोटो : File Photo
विज्ञापन
विधानसभा में लंगेट से विधायक रशीद और पीपुल्स कांफ्रेंस के कुपवाड़ा से विधायक बशीर अहमद डार के बीच आरोप प्रत्यारोप का सिलसिला चला। मामला हाथापाई तक पहुंच गया। मार्शलों और अन्य विधायकों ने बीच बचाव किया।          
विज्ञापन


मामला तब शुरू हुआ जब बशीर अहमद डार पेश की गई प्राइवेट बिल में संशोधन लाने की मांग को लेकर खड़े हुए। इस बीच रशीद ने डार के साथ कुछ मजाक किया। डार ने भी जवाब देते हुए कहा कि रशीद तो उठे थे हंगामा करते हुए, मीडिया की तरफ देखा और मीडिया नहीं दिखी तो चुपचाप बैठ गए।

इस पर रशीद गुस्सा गए। उन्होंने कोई टिप्पणी की, जिससे डार का पारा चढ़ गया और रशीद पर चिल्लाते हुए कहा कि अपने आप में रहो। रशीद भी चिल्लाए, जिसके साथ बहस शुरू हो गई।
विज्ञापन


डार ने रशीद से कहा मैं डरता नहीं ...। इस पर रशीद ने पलटवार करते हुए कहा कि लोन साहब के गद्दारों, इससे डार आग बबूला हो गए और उन्होंने जो कागज़ उनके हाथ में थे रशीद के मुंह पर दे मारे। दोनों के बीच नौबत हाथापाई तक आ पहुंची।

मामले को नियंत्रण से बाहर होता देख स्पीकर कविंद्र गुप्ता ने सदन को वीरवार तक के लिए स्थगित कर दिया। इसके बावजूद भी करीब 15 मिनट तक गरमागर्मी जारी रही। बाद में रशीद चीखते चिल्लाते बाहर निकल गए।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें