फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेडल फार कश्मीर के विजेता बने दिलावर

Mon, 01 Jun 2015 01:06 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, श्रीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
रियासत की ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर में रविवार को करवाई गई पेडल फार कश्मीर (साइकिलिंग दौड़ चैंपियनशिप) में युवाओं ने जोश दिखाया। इसमें राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर के प्रतिभागियों ने शिरकत कर शानदार प्रदर्शन किया। सीनियर और जूनियर वर्ग में खिलाड़ियों ने दिखाया कि अगर उन्हें प्रोत्साहन मिले तो वे किसी से कम नहीं हैं।
विज्ञापन


पुरुष वर्ग के सीनियर वर्ग में दिलावर सिंह ने बाजी मारी। मोहम्मद अकबर खान, मोहम्मद आदिल तेली, गुलाम रसूल कावा और हिलाल अहमद सोफी को भी सफलता मिली। लड़कों के जूनियर वर्ग (अंडर 19) में मोहित कुमार ने सबको पछाड़कर जीत दर्ज की।

वाहिद अहमद गनेई, आमिर सादिक गोजरी, विपन सैनी, परवेज अहमद ने सबको पछाड़ा। इसी तरह लड़कियों के वर्ग में कोमल विजय देशमुख (महाराष्ट्र), बुशरा अली, नवजोत कौर, इंशा वडू और शहराना बानो को (अंडर 19 आयु वर्ग) टाप फाइव में शामिल किया गया है। लड़कों के सब जूनियर अंडर 12 आयु वर्ग में सोहेल अहमद डार, अरशिद फरेदी,, शेख साकिब, शौकत अहमद, मोहमिस इस्माइल, अबरार अहमद, बिलाल अहमद डार, आकिब अहमद गोजरी, हाशिम हबी और अबरार हुसैन शामिल रहे।
विज्ञापन


लड़कियों के सब जूनियर अंडर 12 आयु वर्ग में दिल्ली की शिवानी, रुबाब अली, शाहिदा जबीन, निधु मंजूर, अर्जुनमान हमीद, इफरा आरोज, हफाजा अली, आकिब अहमद गोजरकी, हुसैन नही, अबररार हुसैन शामिल रहे।

इससे पूर्व डीजीपी के रांजेद्र ने प्रतियोगिता का उद्घाटन करते हुए प्रतिभागियों को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। पीडब्ल्यूडी मंत्री सईद मोहम्मद अल्ताफ बुखारी ने विजेताओं को पुरस्कृत करते हुए आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें