फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनमोहन मूक थे तो मोदी उससे बड़े मूक: दिग्विजय

विज्ञापन
विज्ञापन
कई मुद्दों और विवादों पर चुप्पी साधने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने कहा कि मनमोहन सिंह यदि मूक प्रधानमंत्री थे तो मोदी उनसे बड़े मूक पीएम हैं। ललित मोदी विवाद पर पत्रकारों से बातचीत के दौरान कांग्रेसी नेता ने कहा, ‘वह ललित मोदी के मामले में चुप्प क्यों हैं।
विज्ञापन


वह ब्लैक मनी पर चुप हैं। पाकिस्तान और चीन के मुद्दों पर शांत हैं। वह तमाम संवेदनशील मुद्दों पर नहीं बोल रहे हैं। उनकी सरकार का ध्यान सिर्फ योगा में है।’ दिग्विजय ने 1977 को याद करते हुए कहा कि तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी द्वारा इमरजेंसी लागू करने के बाद कांग्रेस को पराजय का सामना करना पड़ा।

उन्होंने कहा कि यह सभी राजनीतिक पार्टियों के लिए सबक है और प्रधानमंत्री मोदी सहित तमाम नेताओं को इससे सबक लेना चाहिए। दोहरे चरित्र के लिए भाजपा को आड़े हाथों लेते हुए दिग्विजय सिंह ने कहा कि वह भाजपा को भिन्न पार्टी बताते हैं। राजनाथ सिंह कहते हैं कि यह सिर्फ यूपीए सरकार थी, जिनके मंत्री इस्तीफा देते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

'एनडीए सरकार के मंत्री इस्तीफा नहीं देंगे'

लेकिन एनडीए सरकार के मंत्री इस्तीफा नहीं देंगे। उन्होंने कहा कि लोग भले ही कुछ भी कहें या भाजपा के नेता कितना बड़ा अपराध क्यों न करें, वह इस्तीफा नहीं देंगे। इससे एक फासिस्ट की मानसिकता झलकती है। राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे को आड़े हाथों लेते हुए उन्होंने कहा कि तथ्योें की जानकारी न होने की बात साबित करने के लिए किसी भी स्तर पर जांच सकते हैं।

उन्होंने एक दस्तावेज पर हस्ताक्षर किए, जिसमें उसने याचिकाकर्ता (ललित मोदी) के आवेदन का समर्थन किया कि उसे यात्रा करने दी जाए। उन्होंने यह भी कहा कि कृपया इसे भारतीय अथारिटी को न बताया जाए। उल्लेखनीय है कि 2010 में ईडी जांच शुरू होने के बाद से ललित मोदी लंदन में रह रहे हैं और उन्होंने पुर्तगाल की यात्रा की इजाजत देने का आग्रह किया था। ताकि वह अपनी बीमार पत्नी को मिल सकें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें