फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब एक क्लिक पर दिखेगी सदन में हुई दिन भर की कार्रवाई

Wed, 01 Jun 2016 12:08 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
विज्ञापन
ऑनलाइन - फोटो : Demo Pic.
विज्ञापन
इतिहास में पहली बार विधानसभा की ऑफिसियल वेबसाइट पर पूरी कार्यवाही को अपडेट करने की शुरुआत हुई है। स्पीकर  कवींद्र गुप्ता के निर्देश पर यह शुरुआत की गई है। 
विज्ञापन

 
मोहम्मद रमज़ान की देखरेख में आईटी विंग ने कड़ी मेहनत के बाद यह व्यवस्था शुरू की। आईटी विंग के एक अधिकारी के अनुसार सदन की दिन भर की कार्यवाही, जिसमें गवर्नमेंट बिज़नेस, हाउस प्रोसीडिंग, गवर्नमेंट बिल्स, प्राइवेट मेंबर बिल्स, सदन में पेश की रिपोर्ट आदि शामिल हैं, उनको साथ के साथ वेबसाइट www.jklegislativeassembly.nic.in पर अपडेट किया जाएगा।

कोई भी शख्स सदन में हुई दिन भर की कार्यवाही को केवल एक क्लिक कर देख सकेगा। इसके अलावा क्विक एसएमएस सर्विस भी शुरू की गई है। जो सदन की हर अहम जानकारी को मूल्यांकन के लिए उन्हें उसी दिन, उसी समय एसएमएस करेगी।
विज्ञापन


साथ ही राज्य के पूर्व और मौजूदा राज्यपाल, मुख्यमंत्री के अलावा सदन के सदस्यों की सारी जानकारी वेबसाइट पर उपलब्ध करवाई गई है। विधानसभा की कार्यवाही के डिजिटलाइजेशन की सदस्यों ने सराहना की और संतोष जताया। उनके अनुसार आज के युग के साथ कदम मिलाकर चलना ज़रूरी है। इस शुरुआत से सदन के सदस्यों को काफी लाभ मिलेगा।   
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें