फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

J&K: जीएसटी के मुद्दे पर भाजपा और पीडीपी में उपजे मतभेद

Sat, 17 Jun 2017 08:04 PM IST
अमृतपाल सिंह बाली,अमर उजाला/श्रीनगर
विज्ञापन
सीएम और ड‌िप्टी सीएम - फोटो : File Photo
विज्ञापन
जीएसटी पर भाजपा और पीडीपी में मतभेद उभरे हैं। पीडीपी ने अलगाववादियों और विपक्ष के दबाव में विशेष सत्र को स्थगित करवा दिया। भाजपा ने इसका विरोध किया है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सत शर्मा ने कहा है कि रियासत में हर हाल में एक जुलाई से पहले जीएसटी पारित किया जाना जरूरी है।
विज्ञापन


भाजपा की ओर से सर्वदलीय बैठक में सत शर्मा ने पार्टी का पक्ष रखा। बाद में अमर उजाला से कहा कि भाजपा ने बैठक में सत्र को स्थगित किए जाने का विरोध किया। बैठक में सभी दल जीएसटी पर सहमत थे। इसलिए विशेष सत्र को टाला नहीं जाना चाहिए था।

उन्होंने कहा कि 29 और 30 जून को विशेष सत्र बुलाकर जीएसटी विधेयक को पारित कराया जाना चाहिए। इसे दो महीने तक टालने से रियासत को भारी नुकसान होगा। कश्मीर से अखरोट, बादाम और सेब बाहर नहीं जा सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जीएसटी लागू नहीं होने का पड़ेगा गंभीर असर

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सत शर्मा - फोटो : File Photo
सत शर्मा ने कहा कि जम्मू कश्मीर उपभोक्ता राज्य है, इसलिए जीएसटी लागू नहीं होने का गंभीर असर पड़ेगा। एक जुलाई को जब पूरे देश में जीएसटी लागू हो जाएगा, तब रियासत की आर्थिक हालत बिगड़ जाएगी। बाहर से सामान नहीं आ सकेंगे। दोहरे कर का बोझ पड़ेगा।

जीएसटी पर काफी चर्चा हो चुकी है। अब और चर्चा की जरूरत नहीं है। विपक्ष से पहले ही बातचीत हो चुकी है। व्यापारी संगठनों से भी बात हो चुकी है। विपक्ष राजनीति कर रहा है। इसका विरोध किया जाएगा। विपक्ष सर्वदलीय बैठक में सहमति दिखाता है।

कांग्रेस भी जीएसटी के पक्ष में है। इंजीनियर रशीद तक पक्ष में हैं, लेकिन बाहर जाकर यही लोग जीएसटी के बारे में अफवाह फैलाते हैं। इसे रियासत के विशेष दर्जा के लिए घातक बताते हैं। जीएसटी से विशेष दर्जे पर कोई असर नहीं पडे़गा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें