उन्होंने कहा कि देशवासियों में आज बिहार के प्रति राय बदली है। बिहार में विकास के साथ इतिहास का ख्याल रखा जा रहा है। प्रेम-भाईचारे और सद्भावना का माहौल है। सभी धर्मों की इज्जत की जानी चाहिए।
गुरु गोबिंद सिंह महाराज के 350वें प्रकाशोत्सव पर बिहार में सिख श्रद्धालुओं का जोरदार स्वागत और सम्मान किया गया। बिहार में सोशल रिफार्म पर काम हुआ। दहेज प्रथा और बाल विवाह पर 21 जनवरी को बिहार में रिकार्ड मानव शृंखला बनाई जाएगी। भ्रष्टाचार देश और समाज को डूबाता है। एक अन्य कार्यक्रम में फतेह सिंह गुरुद्वारा गांधीनगर में नीतीश कुमार को सम्मानित किया गया।
भ्रष्टाचार देश को डूबाता है
नीतीश ने कहा कि भ्रष्टाचार देश को डूबाता है। गांधी जी ने कहा था कि यह धरती इंसान की जरूरत को पूरा करने में सक्षम है, लेकिन लालच को पूरा करने में नहीं। प्रेम-सद्भाव के साथ काम करते हुए जीवन के हर क्षेत्र में पारदर्शिता होनी चाहिए।
सीएम-डिप्टी सीएम को बिहार आने का न्योता
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती और उपमुख्यमंत्री डा. निर्मल सिंह को बिहार आने का न्योता दिया। कहा कि वे बिहार आकर देखें कैसे सरकार काम कर रही है। उन्होंने बिहार और देश के दूसरे राज्यों के असंगठित श्रमिकों के कल्याण के लिए जेएंडके सरकार द्वारा किए जा रहे प्रयासों की प्रशंसा की।