फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Diabetes Day: जीएमसी जम्मू में आने वाला हर पांचवां व्यक्ति मधुमेह से पीड़ित, युवा भी आ रहे चपेट में

Mon, 14 Nov 2022 03:53 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

जीएमसी जम्मू की ही बात करें तो यहां पहुंचने वाला हर चौथा या पांचवां व्यक्ति मधुमेह से पीड़ित होता है। अमूमन 40 की उम्र के बाद होने वाली मधुमेह की बीमारी युवाओं में हो रही है।
विज्ञापन
डायबिटीज - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश में मधुमेह रोग तेजी से पांव पसार रहा है। विशेषज्ञों के अनुसार संतुलित जीवनशैली और तनाव को दूर रखकर मधुमेह से बचा जा सकता है। इसके साथ नियमित स्वास्थ्य जांच में मधुमेह की पहचान करके समय पर उचित चिकित्सा लेकर तंदुरुस्त रह सकते हैं। ताजा मामलों में 20 से 30 साल के युवाओं में मधुमेह रिपोर्ट हो रहा है।

विज्ञापन


जीएमसी जम्मू की ही बात करें तो यहां पहुंचने वाला हर चौथा या पांचवां व्यक्ति मधुमेह से पीड़ित होता है। अमूमन 40 की उम्र के बाद होने वाली मधुमेह की बीमारी युवाओं में हो रही है। इनमें अधिकांश मधुमेह टाइप 2 से पीड़ित हैं।

जीएमसी के मेडिसिन विभाग के एचओडी डॉ. फैयाज वानी का कहना है कि जम्मू कश्मीर में युवा तेजी से टाइप 2 मधुमेह की चपेट में आ रहे हैं। पिछले एक दशक में मधुमेह के ट्रेंड में बदलाव आया है। बच्चों और किशोरों में फास्ट फूड, जंक फूड और असंतुलित आहार के सेवन का चलन बढ़ा है, जो शरीर में अधिक कैलोरी का कारण बनकर मधुमेह से पीड़ित कर रहा है। मेडिसिन विभाग की दैनिक ओपीडी में दर्जनों मधुमेह के नए मामले रिपोर्ट होते हैं।
विज्ञापन


विभाग के पूर्व एचओडी डॉ. अनिल शर्मा का कहना है कि असंतुलित खानपान, मोटापा, शारीरिक गतिविधियां न करना और तनाव प्रमुख रूप से मधुमेह का कारण बन रहा है। एक ही जगह घंटों बैठकर काम करने से भी मधुमेह की आशंका रहती है। शरीर में पैनक्रिया से हारमोन इंसुलिन महत्वपूर्ण अंगों से ग्लूकोज की संतुलित आपूर्ति करता है। संतुलन बिगड़ने पर ग्लूकोज अंगों तक न पहुंचकर इसकी खून में मात्रा बढ़ने लगती है, जिसे मधुमेह कहते हैं।

लक्षण

  • थकावट की शिकायत रहना, बार बार पेशाब आना
  • मुंह सूखना, बार बार प्यास लगना
  • नियमित खाना खाने पर भी सेहत न बनना
  • वजन लगातार गिरना और घाव जल्द न भरना


बचाव

  • जीवन शैली में बदलाव लाएं, खुद को तनाव से दूर रखें
  • शारीरिक व्यायाम और सैर को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाएं
  • रोजाना कम से कम तीन से पांच किमी. पैदल चलें
  • संतुलित आहार लें, फास्ट फूड से बचें
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें