फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Doda Accident: अस्सर में दर्दनाक हादसा, खाई में गिरी बोलेरो, XEN सहित तीन अधिकारियों की मौत, एक घायल

Mon, 14 Nov 2022 02:55 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, डोडा

सार

डोडा के अस्सर क्षेत्र में बोलेरो गाड़ी सड़क से लुढ़क गहरी खाई में जा गिरी। वाहन में चार लोग सवार थे, जिसमें से तीन की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक घायल को अस्पताल पहुंचाया गया है।
विज्ञापन
For Reference Only - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू संभाग के जिला डोडा में सोमवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हुआ है। जिला डोडा के अस्सर क्षेत्र में बोलेरो गाड़ी सड़क से लुढ़क गहरी खाई में जा गिरी। इससे वाहन में सवार तीन पीडब्लयूडी विभाग के अधिकारियों की मौत हो गई, जबकि एक घायल हुआ है। घायल को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल ले जाया गया है। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार,पीडब्लयूडी विभाग की बोलेरो गाड़ी बट्ट से डोडा की ओर जा रही थी। इस दौरान अस्सर क्षेत्र में त्रुंगल पुल के पास  वाहन अनियंत्रित होकर करीब 300 फीट नीचे खाई में लुढ़क गया। वाहन में चार लोग सवार थे, जिसमें से तीन की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक घायल को अस्पताल पहुंचाया गया है।

हादसे में पुंछ के रहने वाले एक्सईएन पीडब्ल्यूडी मोहम्मद रफीक, आर एंड बी विभाग के एईई, डीवीआर हाफिज की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, एसई पीडब्ल्यूडी डोडा सुरेश कुमार घायल हुए हैं, जिनका इलाज अस्पताल में जारी है।
विज्ञापन


हादसे पर उपराज्यपाल ने जताया दुख

जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने अस्सर सड़क हादसे पर दुख जताया है। उन्होंने कहा, 'डोडा में हुए हादसे में लोगों की मौत से आहत हूं। शोक संतप्त परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदना है। घायलों को शीघ्र स्वस्थ होने की कामना है। जिला प्रशासन को हर संभव सहायता दिए जाने का निर्देश दिया।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें