फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आठ दिन से देश भर से कटा हुआ है घोरडी ब्लाक

Sat, 13 Sep 2014 11:17 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उधमपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बारिश की तबाही के कारण आठ दिन से घोरडी ब्लाक जिला मुख्यालय से कटा हुआ है। ग्रामीणों को बिजली-पानी की सुविधा नहीं मिल पा रही है। बारिश पीड़ित परिवार लगातार प्रशासन से मिलने वाली राहत का इंतजार कर रहे हैं, जो कि मार्ग बंद होने के कारण पहुंच नहीं पा रही है।
विज्ञापन


पिछले दिनों मूसलाधार बारिश ने जब कहर बरसाना शुरू किया तो घोरडी ब्लाक को जिला मुख्यालय से जोड़ने वाला मार्ग करीब पांच स्थानों पर पस्सियां गिरने से बंद हो गया था। उसके बाद घोरडी ब्लाक जिला मुख्यालय से पूरी तरह से कट गया। आठ दिन बीत जाने के बाद भी पीडब्ल्यूडी ने पस्सियां हटाकर मार्ग को खोला नहीं है।

इससे घोरडी ब्लाक की 15 से ज्यादा पंचायतों के सैकड़ों परिवार परेशानियों से जूझ रहे हैं। यात्री वाहनों की आवाजाही पूरी तरह बंद पड़ी है। इसके चलते ग्रामीण शहर पहुंच कर जरूरत का सामान नहीं खरीद पा रहे हैं। सीएपीडी सरकारी राशन डिपो तक राशन नहीं पहुंचा पा रहा है।
विज्ञापन


ब्लाक की कई पंचायतों में आठ दिन से बिजली-पानी की सप्लाई ठप है। सबसे बुरी स्थिति तो बारिश से पीड़ित परिवारों की है। मार्ग बंद होने से प्रशासन के अधिकारी घोरडी पहुंच कर हालात का जायजा नहीं ले पा रहे हैं। इसके कारण ग्रामीणों को प्रशासन की तरफ से किसी तरह की मदद भी नहीं मिल रही है।

दिन ब दिन लोगों की स्थिति बिगड़ती जा रही है। ग्रामीणों ने बताया कि मार्ग पर इतनी बड़ी पस्सियां गिरी हैं कि दो पहिया वाहन के गुजरने के लिए भी स्थान नहीं बचा है। इसलिए उनकी प्रशासन से अपील है कि जल्द से जल्द मार्ग को खुलवा कर राहत प्रदान की जाए।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें