फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कश्मीर के ताजा हालात पर पीएमओ राज्यमंत्री से मिले डीजीपी, कई अहम मुद्दों पर हुई चर्चा

Wed, 29 Mar 2017 09:06 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला/जम्मू
विज्ञापन
जितेंद्र सिंह से बातचीत करते डीजीपी - फोटो : ANI
विज्ञापन
राज्य पुलिस महा निदेशक एस पी वैद ने बुधवार को दिल्ली में केंद्रीय मंत्री डा जितेंदर सिंह मुलाकात की। उन्हें कश्मीर के हालातों की जानकारी दी। कश्मीर में मारे गए तीन युवकों की मौत के बाद पैदा हुए हालातों को लेकर दोनों में बातचीत हुई। 
विज्ञापन


वैद ने मंत्री को बताया कि पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई कश्मीर के निर्दोष युवकों को अपने घरों से बाहर निकलने के लिए उकसा रही है। उन्हें आतंकियों के साथ होनी वाली मुठभेड़ स्थलों पर जाने को मजबूर किया जा रहा है। यही नहीं, मुठभेड़ शुरू होने से पहले पाकिस्तानी प्रोपगंडा के कुछ मैसेज रिकार्ड किए गए।

सूत्रों की मानें तो पाकिस्तान से कुछ युवकों के व्हाटसएप ग्रुप पर संदेश भेजकर मुठभेड़ स्थल पर जाने के लिए कहा गया। डा जितेंदर सिंह ने कहा कि लोगों और प्रशासन की जिम्मेदारी बनती है कि ऐसे लोगों को समझें। कश्मीर केंद्रित राजनीतिज्ञों से बचने की जरूरत है। ऐसे लोगों के अपने बच्चे तो सुरक्षित होते हैं, जिन्हें वो विदेश में भेज देते हैं। लेकिन दूसरों के बच्चों को आगे कर देते हैं।
विज्ञापन


कश्मीर युवाओं को मांग करनी चाहिए कि यदि यह जेहाद है तो इसके लिए हर कश्मीरी अलगाववादी पहले अपने बच्चों को पत्थरबाज बनाकर मुठभेड़ स्थलों पर भेजें। सिंह ने यह भी कहा कि हमारी फोर्स विश्व की सबसे बेहतरीन फोर्स है। कुछ भी होने की शर्त पर हमारी फोर्स का हौसला पस्त नहीं होगा।

पत्थरबाजी को लेकर सिंह ने अलगाववादियों को भी खरी खोटी सुनाई। पूर्व मुख्यमंत्री रहे फारूक अब्दुल्ला पर भी तंज कसते हुए कहा कि यदि उन्हें कल मंत्री बना दिया जाए तो वह अलगाववाद की बोली छोड़ राष्ट्रवाद की बोली बोलेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें