शुरुआती जांच में आतंकी घटना के सबूत नहीं
वहीं, डीजीपी जम्मू कश्मीर दिलबाग सिंह ने अपराध स्थल का दौरा किया। उन्होंने कहा कि यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण मामला है। इसमें मुख्यारोपी डीजी लोहिया का हेल्पर यासिर अहमद है। वहीं, आतंकी लिकं के सवाल पर उन्होंने कहा कि अभी तक की जांच में कोई आतंकी लिंक के सबूत नहीं मिले हैं। उन्होंने कहा कि आतंकी संगठन बेशर्मी से हर अपराध को अपने नाम करने की कोशिश में रहता है। मामले में अभी जांच जारी है। आरोपी की मानसिक स्थिति को दर्शाने वाले कुछ दस्तावेजी सबूतों के अलावा अपराध के हथियार को भी जब्त कर लिया गया है।
डीजी जेल लोहिया के घर पहुंचे मुख्य सचिव अरुण कुमार मेहता एवं अन्य अधिकारी
- फोटो : अमर उजाला
कब और कहां हुई हत्या
जानकारी के अनुसार, डीजीपी लोहिया दोमाना क्षेत्र के उदयवाला में सोमवार रात दोस्त राजीव खजूरिया के घर पत्नी के साथ गए थे। खाना खाने के बाद उन्होंने घरेलू नौकर यासिर को मसाज करने के लिए कहा। इसके बाद दोनों कमरे में चले गए। कुछ देर बाद डीजीपी की चीख सुनकर दोस्त तथा उसके परिवार वाले नीचे आए। पाया कि दरवाजा अंदर से बंद था। उसे तोड़कर वे कमरे में दाखिल हुए तो डीजीपी को रक्तरंजित हालत में पड़े पाया। उनके गला रेतने समेत शरीर पर कई जगह धारदार हथियार से वार के निशान थे। पेट पर भी चोट के निशान मिले। सिर भी जला हुआ था।
Amit Shah in Jammu Live: गृहमंत्री ने मां वैष्णो के दरबार में टेका माथा, आज राजोरी में करेंगे जनसभा
अपराधस्थल पर मिला जला हुआ तकिया
- फोटो : अमर उजाला
शव को जलाने की कोशिश
उनके शरीर का एक हिस्सा जला मिला है। पुलिस ने मौके पर केरोसीन की बोतल भी बरामद की है। डीजी के दोस्त राजीव खजूरिया का भाई राजू खजूरिया पुलिस में एसपीओ है, जो फिलहाल राजीव का पीएसओ भी है। सूत्रों ने बताया कि डीजीपी की गला रेतकर हत्या के बाद तकिये और कपड़े पर केरोसीन से आग लगाकर शव को जलाने की कोशिश की गई। वहीं, बताते हैं कि कमरे का दरवाजा जब तोड़ा गया तब तक यासिर पीछे के दरवाजे के रास्ते भाग निकला था।
टीआरएफ ने ली हत्या की जिम्मेदारी
उधर, मामले में टीआरएफ ने बयान जारी करके कहा है कि हमारे स्पेशल स्क्वायड ने जम्मू के उदयवाला में खुफिया ऑपरेशन को अंजाम दिया है। डीजी जेल हेमंत कुमार लोहिया की हत्या कर दी। आतंकी संगठन का कहना है कि हाई प्रोफाइल ऑपरेशन की यह शुरुआत है। साथ ही चेतावनी दी है कि हम कहीं भी किसी पर भी हमला कर सकते हैं।
Rajni Bala: शिक्षिका रजनी बाला हत्याकांड के आरोपियों के आवास पर छापा