फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीजीपी ने श्रीनगर के कई इलाकों का किया दौरा, जैश पर की गई कार्रवाई के लिए पुलिस को दी बधाई

Tue, 21 Jan 2020 01:42 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
डीजीपी ने श्रीनगर के कई इलाकों का किया दौरा - फोटो : ani
विज्ञापन

डीजीपी दिलबाग सिंह ने आईजीपी कश्मीर विजय कुमार, डीआईजी सीकेआर वीके बिरधी, एसएसपी एम हसीब मुगल के साथ श्रीनगर शहर के कई इलाकों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने पुलिसकर्मियों से मुलाकात व बातचीत की। साथ ही जैश के आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़ करने के लिए श्रीनगर पुलिस को बधाई भी दी।

विज्ञापन




बता दें कि कल यानी कि सोमवार को जम्मू कश्मीर के शोपियां में सुरक्षाबलों ने आज हिजबुल के तीन आतंकियों को मार गिराया था। इस संबंध में जम्मू कश्मीर के डीजीपी दिलबाग सिंह ने कहा कि हिजबुल मुजाहिदीन दक्षिण कश्मीर में पूरी तरह से खत्म होने की कगार पर है। शोपियां में आज हमने 3 आतंकवादियों को मार गिराया है। मारे गए आतंकवादियों में से एक आदिल शेख है। यह शोपियां का ही रहने वाला था।

विज्ञापन

निलंबित डीएसपी दविंदर सिंह मामले पर भी बोले डीजीपी

डीजीपी ने बताया कि यह जम्मू-कश्मीर पुलिस में एसपीओ के पद पर भी रह चुका था। जहां से भाग कर यह आतंकी संगठन हिजबुल में शामिल हो गया था। इसने 29 सितंबर 2018 को जवाहर नगर श्रीनगर से पीडीपी के तत्कालीन विधायक अजाज मीर के घर से 8 हथियार लूटे थे। दूसरा आतंकी वसीम वानी है। यह भी शोपियां का ही रहने वाला था। तीसरे आतंकी की पहचान जहांगीर मलिक के रूप में हुई है। वह पुलवामा जिले के अचेन इलाके का रहने वाला था।

वहीं हाल ही में आतंकियों संग पकड़े गए डीएसपी दविंदर के मामले पर डीजीपी ने कहा कि डीएसपी दविंदर सिंह का बांग्लादेश दौरा हमारी जानकारी में आया है। दविंदर की बेटियों की बांग्लादेश में पढ़ाई हुई थी। उनकी मुलाकात केवल बेटियों तक सीमित थी या किसी अन्य मामले से इसके तार जुड़े हैं, इस संबंध में जांच की जा रही है।

डीएसपी दविंदर सिंह के बांग्लादेश दौरे पर उन्होंने कहा कि यह हमारी जानकारी में आया है कि उनकी बेटियों की बांग्लादेश में पढ़ाई हुई थी। उनकी मुलाकात केवल बेटियों तक सीमित थी या किसी अन्य मामले से इसके तार जुड़े हैं, इस संबंध में जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें