फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लद्दाख के पुलिसकर्मियों को हर संभव मदद मिलेगी: डीजीपी दिलबाग सिंह

Mon, 09 Sep 2019 04:53 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
पुलिस महानिदेशक दिलबाग सिंह - फोटो : बासित जरगर
विज्ञापन

जम्मू कश्मीर के पुलिस महानिदेशक दिलबाग सिंह ने रविवार को लद्दाख का दौरा कर कर्मचारियों के आवास, वाहनों की खरीद और प्रशिक्षण के लिए हर संभव मदद का आश्वासन दिया। पुलिस प्रवक्ता के अनुसार, डीजीपी ने नियोमा फुकस्ते और डेमचोक सहित चीन के सीमावर्ती इलाकों का दौरा किया और वहां तैनात पुलिसकर्मियों से मुलाकात की।

विज्ञापन

 
इससे पहले डीजीपी ने लेह शहर में पुलिस शहीद स्मारक चौक पर लद्दाख मैराथन के दूसरे बैच को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। शनिवार को डीजीपी ने लद्दाख के कारगिल जिले का दौरा किया। बाद में डीजीपी लेह पहुंचे और लद्दाख स्वायत्त पहाड़ी विकास परिषद के मुख्य कार्यकारी ग्याल पी वांग्याल और अन्य काउंसलरों के साथ बैठक की।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें