फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घुसपैठ की कोशिशें कर रहा पाकिस्तान, जारी है ऑपरेशन ऑल आउटः डीजीपी दिलबाग सिंह

Mon, 24 Feb 2020 04:18 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
डीजीपी दिलबाग सिंह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

सीमाओं पर संघर्षविराम उल्लंघन के मामलों में वृद्धि हुई है। पाकिस्तान गोलाबारी की आड़ में घुसपैठ की कोशिशें कर रहा है, जिन्हें विफल किया जा रहा है। कुछ घुसपैठ की कोशिशें कामयाब भी रही हैं, लेकिन उन आतंकियों के खिलाफ घाटी में अभियान चलाकर खात्मा किया गया है। ये बातें कठुआ पहुंचे डीजीपी दिलबाग सिंह ने नौवीं पुलिस मार्टियर्स क्रिकेट प्रतियोगिता के शुभारंभ पर कहीं।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि ऑपरेशन ऑल आउट जारी है, जिसके अच्छे परिणाम आ रहे हैं। लोग सतर्क हैं और संदेह होने पर जानकारी पुलिस को देते हैं। संघर्षविराम उल्लंघन के मामले बढ़े हैं। पाकिस्तान की ओर से ज्यादा से ज्यादा आतंकी घुसपैठ करवाने की कोशिश है, ताकि अमन प्रक्रिया में खलल डालकर प्रदेश का माहौल खराब किया जा सके। सुरक्षाबल इनसे निपटने में लगातार लगे हुए हैं।

उन्होंने कहा कि बॉर्डर पर सुरक्षा घेरे को काफी मजबूत किया गया है। कुछ एक कामयाब घुसपैठ कोशिशें हुईं, जिसके बाद घाटी में अभियान चलाया गया। घुसपैठ कर आए आतंकियों को ढेर भी किया गया है। नगरोटा में आतंक के खिलाफ ऑपरेशन चलाया जिसमें जैश के आतंकियों ने रात में घुसपैठ की और दिन में उन्हें नाके पर ढेर कर दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

कश्मीर में सक्रिय हैं करीब 250 आतंकी

कश्मीर में वर्तमान में लगभग 250 आतंकी सक्रिय हैं जो पहले से काफी कम हैं। आतंक की ओर रुख करने वाले बच्चों की संख्या में कमी आई है। युवाओं का अब आतंक की ओर काफी कम रुझान है। सरकार की योजना के अनुसार केंद्र शासित प्रदेश में स्किल विकास, खेल गतिविधियां बढ़ाई जा रही हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें