हीरानगर में पूर्व मंत्री अरुण जेटली की ससुराल है। पीएमओ में राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने सितंबर माह में केंद्रीय खेल मंत्री किरेन रिजिजू से मुलाकात कर हीरानगर स्टेडियम को अपग्रेड करने का प्रस्ताव दिया था। इसके बाद से अंतरराष्ट्रीय स्तर के स्टेडियम की कवायद तेज कर दी गई।
रविवार को जम्मू में हुई बैठक के दौरान भी केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. सिंह ने अधिकारियों को इसकी कवायद तेज करने के निर्देश दिए हैं। बताया कि मार्च माह में केंद्रीय युवा मामले और खेल मंत्री की ओर से इस स्टेडियम का उद्घाटन किया जा सकता है लिहाजा सभी तैयारियों को पूरा किया जाए।
स्टेडियम को संभाग के बेहतरीन स्टेडियम में से एक बनाने की योजना है। जल्द ही शिलान्यास कार्यक्रम की तैयारियां शुरू हो जाएंगी। 68 करोड़ की लागत से तैयार होने वाले इस स्टेडियम के लिए दस करोड़ रुपये की राशि पहली किस्त में जारी हो चुकी है। इससे काम में भी तेजी लाई जाएगी। -ओम प्रकाश भगत, डीसी, कठुआ