फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीरः जारी रहेगी आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई, नियंत्रण में सुरक्षा स्थिति- डीजीपी दिलबाग सिंह

Sun, 25 Aug 2019 01:09 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
कश्मीर
विज्ञापन

डीजीपी दिलबाग सिंह और बीएसएफ के महानिदेशक रजनीकांत मिश्रा ने शनिवार को दक्षिण कश्मीर का दौरा कर सुरक्षा स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई जारी रखने का संकल्प जताया। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि दक्षिण कश्मीर में चार जिलों अनंतनाग, कुलगाम, शोपियां और पुलवामा समेत विभिन्न स्थानों का दौरा करने के बाद दोनों शीर्ष अधिकारियों ने अनंतनाग में एक उच्च स्तरीय सुरक्षा बैठक की। इसमें उन्हें क्षेत्र में सुरक्षा स्थिति के बारे में जानकारी दी गई।

विज्ञापन


उन्हें बताया गया कि सुरक्षा स्थिति नियंत्रण में है। कानून एवं व्यवस्था की स्थिति बनाए रखने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए गए हैं। बीएसएफ के डीजी और डीजीपी ने चारों जिलों में शांति एवं व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस तथा अन्य सुरक्षा बलों के संयुक्त प्रयासों की सराहना की। कहा कि सभी अधिकारी और जवान आतंकवाद के खिलाफ  लड़ाई में सराहनीय काम कर रहे हैं। सुरक्षाबलों के बीच समन्वय के साथ ये कोशिशें जारी रहेंगी।

डीजीपी ने बताया कि वह पिछले दो सप्ताह में राज्य के सभी क्षेत्रों में गए। यह बात काफी उत्साहित करने वाली है कि सभी जगह शांति देखने को मिली। हालांकि, सभी जिलों में सुरक्षा को मजबूत बनाए रखने की जरूरत है। आतंकवादियों के खिलाफ घेराबंदी व तलाशी अभियान जारी रहेगा। उन्होंने अधिकारियों को जनता के साथ करीबी संपर्क बनाए रखने और उनकी परेशानियों को हल करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


डीजीपी ने कहा कि अफवाह फैलाने वाले लोगों के खिलाफ भी प्रभावी कार्रवाई की गई है। प्रवक्ता ने बताया कि अनंतनाग में हुई बैठक में बीएसएफ के महानिरीक्षक अभिनव कुमार, डीआईजी दक्षिण कश्मीर अतुल गोयल, डीआईजी सीआरपीएफ  दिलीप अंबेश, मोहसिन शाहदीदी, बीएस नेगी, एसएसपी अनंतनाग अल्ताफ  खान, एसएसपी कुलगाम गुरिंदरपाल सिंह, एसएसपी अवंतीपोरा ताहिर सलीम और अन्य वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें