दो शहीद जवानों की माताओं को सहायता राशि का चेक देते डीजीपी
- फोटो : ANI
जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा में तीन मार्च को चली 60 घंटे की मुठभेड़ में पांच जवान शहीद हुए थे। इनमे दो जवान जम्मू-कश्मीर पुलिस के भी थे। मंगलवार को डीजीपी दिलबाग सिंह ने दोनों शहीद जवानों के परिवार को 1.5 लाख रुपये की सहायता राशि की रूप में चेक दिया। दोनों शहीद जवान गुलाम मुस्तफा और नसीर अहमद की माताओं को 1.5 लाख रुपये का चेक जम्मू-कश्मीर पुलिस के डीजीपी द्वारा दिया गया।
आपको बता दें कि मार्च में 60 घंटे तक चली मुठभेड़ में लश्कर के दो आतंकियों को सुरक्षा बलों ने मार गिराया था। इस मुठभेड़ में सुरक्षाबलों के पांच जवान शहीद हुए थे। हंदवाड़ा के बाबागुंड इलाके में आतंकियों की मौजूदगी की सूचना पर 28 फरवरी की रात नौ बजे घेराबंदी की गई थी।
लगभग पांच घंटे बाद आतंकियों से आमने-सामने के बाद मुठभेड़ शुरू हो गई थी। सुरक्षा बलों ने एक मकान को विस्फोटक से उड़ा दिया। उन्हें लगा कि आतंकी मारे गए, लेकिन जब वह मलबे को साफ करने पहुंचे तो आतंकी मलबे के नीचे से निकले और ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। इसमें सुरक्षा बलों को भारी नुकसान उठाना पड़ा था। नौ जवान घायल हो गए थे, जिसमें से चार ने उसी दिन दम तोड़ दिया था।