फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीरः डीजीपी ने अधिकारियों के साथ की उच्च स्तरीय बैठक, सुरक्षा व्यवस्था पर हुई चर्चा

Thu, 18 Jun 2020 06:18 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर के पुलिस महानिदेशक दिलबाग सिंह - फोटो : जम्मू कश्मीर पुलिस
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर के पुलिस महानिदेशक दिलबाग सिंह ने जम्मू में अधिकारियों के साथ एक उच्च स्तरीय बैठक की। इस बैठक में जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विस्तृत चर्चा हुई। विशेष रूप से प्रदेश की सीमाओं को लेकर अधिकारियों से बात की।

विज्ञापन


बता दें कि लद्दाख में उपजे भारी तनाव के बीच भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा पर भी चौकसी कड़ी कर दी गई है। सूत्रों के मुताबिक पाकिस्तानी सेना पहले से ही हीरानगर में आतंकियों की घुसपैठ के लिए काफी दिनों से गोलीबारी करती आ रही है। 

यह भी पढ़ें- Exclusive: लद्दाख के 21 गांवों में हाई अलर्ट और ब्लैकआउट, इन लोगों ने खोला चीन की चालबाजी का चिट्ठा
विज्ञापन


अब लद्दाख में हुए चीन के साथ विवाद पर पाकिस्तानी सेना के जवान रेंजरों के साथ देखे जा रहे हैं, जिसको लेकर अंतरराष्ट्रीय सीमा पर कड़ी निगरानी के साथ अधिक चौकसी रखी जा रही है। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें-  चीन के मंसूबों का इन तस्वीरों से हुआ खुलासा, निपटने के लिए भारत भी तैयार

हालांकि अधिकारियों का कहना है कि पाकिस्तान को आईबी पर मुंहतोड़ जवाब दिया जा रहा है। यदि पाकिस्तानी सेना कोई ऐसी हिमाकत करेगी तो उसे कड़ा जवाब मिलेगा। अफवाहें फैली हैं कि पाकिस्तान ने भी भारत-पाकिस्तानी सीमा पर अपनी सेना भेज दी है। सूत्रों के अनुसार अभी तक ऐसा कुछ नहीं है। भारतीय सेना अपनी सरहदों की सुरक्षा के लिए सक्षम है।

यह भी पढ़ें- अब चकनाचूर होगी चीन की चालबाजीः थलसेना के बाद वायुसेना ने कसी कमर, ये विमान करेंगे प्रचंड प्रहार

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें