फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनाव: देखते ही गोली मारने के आदेश

Fri, 19 Dec 2014 11:23 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस महानिदेशक के राजिंदरा ने अंतिम चरण के मतदान को पुख्ता करने के निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने पुलिस, पैरा मिलिट्री और खुफिया एजेंसियों के साथ बैठक की और सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की। इसमें डीजीपी ने कहा कि मतदान केन्द्रों और मतदाताओं की सुरक्षा के लिए पुख्ता बंदोबस्त किए गए हैं, बस अब इन पर अमल करना है। पूरी तरह से सतर्क रहने और किसी भी तरह की घटना से निपटने के लिए कहा गया।
विज्ञापन


बैठक में एडीजीपी वी के वैद्य, एस एम सहाय, आईजीपी बी श्रीनिवास, राजेश कुमार, आईजी बीएसएफ, सीआरपीएफ, जम्मू संभाग के डीआईजी, एसएसपी और एसपी शामिल थे। निर्देश देते हुए कहा गया कि यदि किसी भी क्षेत्र कोई संदिग्ध मूवमेंट देखी जाए तो उस पर तुरंत कार्रवाई करने और गोली चलाने के आदेश दिए। नाकों पर भी गहन जांच की जाए।

वहीं किसी तरह की आपदा से निपटने के लिए भी कहा गया। जोनल और सेक्टर अधिकारियों को चुनाव सेल के संपर्क में रहने के लिए कहा गया, जो पीसीआर में बनाया गया है। संचार नेटवर्क को भी पूरी तरह से अलम में रहने के लिए कहा गया।
विज्ञापन


वहीं बैठक में अधिकारियों ने डीजीपी को जानकारी दी कि कितने सुरक्षा बल और कहां कहां पर तैनात किए गए हैं। पिछले चार चरण के मतदान में सुरक्षा कर्मियों के बिना थके काम करने की सराहना करते हुए कहा कि कड़ी सुरक्षा का ही नतीजा है कि पहले चार चरणों में रिकार्ड तोड़ मतदान हुआ।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें