उत्तरी कश्मीर के बारामुला में सीआरपीएफ़ के डीजी आरआर भटनागर ने चुनाव की रणनीति तैयार करने को लेकर बुधवार को एक बैठक की। उन्होंने कार आईईडी से सीआरपीएफ़ के काफिलों को निशाना बनाने पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि यह एक थ्रेट है।
वहीं इस अवसर पर 31 जवानों और अधिकारियों को डीजी डिस्क और प्रशंसा पत्र से सम्मानित भी किया गया। इनमें सीआरपीएफ़ के अलावा जम्मू कश्मीर पुलिस और सेना जवान भी शामिल रहे।
सीआरपीएफ़ के डीजी आरआर भटनागर ने कहा कि उन्होंने पुलिस, सेना और सीआरपीएफ़ के अधिकारियों के साथ बैठकर में मौजूदा स्थिति और चुनाव को लेकर विचार विमर्श किया।
हाल ही में हुए ऑपरेशन के दौरान अधिकतर जैश के आतंकियों के मारे जाने को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि काफी सफल ऑपरेशन रहे हैं और आगे भी जारी रहेंगे, जिसमें जैश व अन्य संगठनों के आतंकियों को निशाना बनाया जाएगा।