फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: कालूसा शारदा माता मंदिर में श्रद्धालुओं ने किया हवन-पूजन

विज्ञापन
बांदीपोरा के कालूसा स्थित पवित्र शारदा माता मंदिर में श्रद्धालुओं के साथ पूजा-अर्चना करते पुलिस
विज्ञापन
बांदीपोरा। बांदीपोरा के कालूसा स्थित पवित्र शारदा माता मंदिर में नौ और दस जुलाई को दो दिवसीय हवन पूजा का आयोजन किया गया। पहले दिन नौ जुलाई को शुरू हुई पूजा देर रात तक चली जिसमें स्थानीय समुदाय के करीब 50 श्रद्धालुओं ने भाग लिया। दूसरे दिन दस जुलाई को सुबह छह बजे से दोपहर एक बजे तक चले अनुष्ठान में 80 श्रद्धालुओं ने हवन-पूजन किया।
विज्ञापन

बांदीपोरा के प्रसिद्ध पुजारी कमल ने प्रार्थना और अनुष्ठानों का नेतृत्व किया और सभी के लिए आशीर्वाद और शांति की कामना की। मंदिर का वातावरण आध्यात्मिक मंत्रों और पारंपरिक प्रसाद से सराबोर था, जो इस क्षेत्र की गहरी सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत को दर्शाता था। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बांदीपोरा, उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय बांदीपोरा, उप पुलिस अधीक्षक जिला क्षेत्रीय अधिकारी बांदीपोरा और थाना प्रभारी बांदीपोरा सहित प्रमुख अधिकारियों ने भी पूजा में भाग लिया। जिले में सांप्रदायिक सद्भाव और साझा सांस्कृतिक सम्मान को उजागर किया। सभी धार्मिक अनुष्ठान शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें