फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: देविका नदी में खुले में स्नान कर रहे श्रद्धालु

विज्ञापन
पुरमंडल में खस्ता हालात शौचालय।
विज्ञापन
पुरमंडल। यहां के देविका घाट पर दो दशक से स्नान घर बंद पड़े हैं। इससे यात्रियों को मूलभूत सुविधाएं भी नहीं मिल रही हैं। लोगाें ने स्नान घर खोलने की मांग की है।
विज्ञापन

यहां आने वाले जम्मू और दूसरे क्षेत्रों के यात्री रमेश कुमार, अनिल कुमार, दर्शन कुमार, पोली देवी और गायत्री देवी ने कहा कि इस ऐतिहासिक स्थल पर हर दिन हजारों यात्री आते हैं लेकिन यहां पर सुविधाओं की बहुत कमी है। यात्रियों के लिए जो स्नान घर बनाए गए हैं, वे दो दशक से बंद पड़े हैं। खास कर महिलाओं के लिए स्नान करने के लिए कोई इंतजाम नहीं है।

महिलाओं को देविका नदी में खुले में ही स्नान करना पड़ता है। अमावस्या के दिन ही अस्थायी पर्दे लगाए जाते हैं और दूसरे दिन उनको उतार दिया जाता है। गंगा के रूप में मानी जाने वाली इस नदी के किनारे गंदगी के ढेर लगे देखे जा सकते हैं। इस पर किसी भी सरकारी संस्था का ध्यान नहीं जाता है और न ही देविका की सफाई की कोई जिम्मेदारी लेता है
विज्ञापन


स्थानीय निवासियों राजेश कुमार, गोविंद राम शर्मा, देस राज, मुकेश शर्मा और आशी गोस्वामी आदि ने बताया कि देविका के किनारे वर्ष 2002 में स्नान घर बनाए गए थे। इनमें से एक एक प्रोफेसर भीम सिंह पूर्व एमएलसी के सीडीएफ कोष से बनाया गया था। यह जनता के प्रयोग के लिए एक भी दिन नहीं खोला गया और आज बिना प्रयोग के जर्जर हो चुका है। ऐसे ही कुछ शौचालय मानसर सुरुईसर डेवलपमेंट अथॉरिटी ने भी बनाए हैं। उनकी भी हालत बहुत खस्ता है। लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि इस ऐतिहासिक स्थल पर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएं ताकि यहां पर आने वाले श्रद्धालुओं को सुविधा मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें